Homeमध्यप्रदेशग्वालियर का ट्रक ड्राइवर झांसी से लापता:CNG पंप पर खड़ा मिला आयशर...

ग्वालियर का ट्रक ड्राइवर झांसी से लापता:CNG पंप पर खड़ा मिला आयशर ट्रक, मोबाइल बंद; मां ने एसपी से लगाई गुहार

ग्वालियर का एक ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के झांसी से लापता हो गया है। उसका ट्रक झांसी के एक सीएनजी (CNG) पंप पर खड़ा मिला है, जबकि फोन बंद आ रहा है। वह जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर में रहने वाला है। बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने परिजन जनकगंज थाने पहुंची तो पुलिस ने झांसी में जाकर शिकायत करने की बात कहकर भगा दिया गया। थक-हारकर बुजुर्ग मां ने ग्वालियर एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगाई है। लापता ट्रक चालक के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि मेरा भाई विक्की उर्फ वीरेंद्र जाटव (34) ग्वालियर के ही रहने वाले कल्लू पाठक का आयशर ट्रक चलाता है। 28 मई 2026 को वह ग्वालियर से ट्रक लेकर निकला था। निर्धारित रूट के मुताबिक, वीरेंद्र को छत्तीसगढ़ के रायपुर से ट्रक में माल लोड करके वापस ग्वालियर आना था। 4 जून 2026 की सुबह वीरेंद्र ट्रक लेकर उत्तर प्रदेश के झांसी शहर तक पहुंच चुका था। वहां बजरंग नगर कॉलोनी के पास स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर वीरेंद्र ने अपना ट्रक खड़ा किया और पंप कर्मियों से ‘फ्रेश’ होने की बात कहकर निकला, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह ट्रक मालिक से बात हुई, शाम को लापता
वीरेंद्र की आखिरी बार फोन पर बातचीत 4 जून की सुबह 11 बजे ट्रक मालिक से हुई थी। बातचीत में वीरेंद्र ने कहा था कि वह कुछ ही देर में ग्वालियर पहुंच जाएगा। इसके बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ (बंद) हो गया। जब 4 जून की शाम तक वीरेंद्र गाड़ी लेकर ग्वालियर नहीं पहुंचा, तो ट्रक मालिक को चिंता हुई। उन्होंने ट्रक में लगे जीपीएस (GPS) सिस्टम से लोकेशन ट्रैक की, तो गाड़ी झांसी के सीएनजी पंप पर खड़ी मिली। अगले दिन सुबह 5 जून को ट्रक मालिक झांसी पहुंचे और पुलिस को लिखित सूचना देने के बाद सीएनजी पंप से अपना लावारिस ट्रक चाबी लगाकर वापस ले आए। परिवार का आरोप जनकगंज पुलिस नहीं सुन रही
इधर, वीरेंद्र का फोन बंद होने और उसके लापता होने की खबर से घर में सभी परेशान हैं। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजन जब वीरेंद्र की गुमशुदगी (लापता होने की रिपोर्ट) दर्ज कराने ग्वालियर के जनकगंज थाने पहुंचे, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मदद करने के बजाय झांसी जाकर शिकायत करने के लिए कहा। एसपी ऑफिस पहुंची मां, मांगी मदद
जनकगंज थाना में सुनवाई न होने के बाद वीरेंद्र की बुजुर्ग मां आशाबाई जाटव सीधे ग्वालियर एसपी ऑफिस पहुंचीं और शिकायती आवेदन देकर पुलिस कप्तान से मदद की गुहार लगाई है। लापता वीरेंद्र अपने 6 भाइयों में तीसरे नंबर का भाई है। वह घर का कमाने वाला सदस्य है। वीरेंद्र की शादी को 10 साल हो चुके हैं। घर में उसकी 9 महीने की बच्ची और पत्नी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here