जबलपुर में छोटी दिवाली के मौके पर ग्वारीघाट में दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। नर्मदा तट पर 51 हजार दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा घाट रोशनी से जगमगा उठा। आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। दीप प्रज्वलन के बाद नर्मदा आरती, लेजर शो और आतिशबाजी भी हुई। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अगुवाई में आयोजित इस दीपोत्सव में हर आयु वर्ग के लोगों ने भागीदारी की। दीपावली से एक रात पहले नरक चतुर्दशी पर होने वाला यह आयोजन पिछले पांच साल से किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 24 अक्टूबर 2022 को हुई थी। करीब 500 मीटर लंबे ग्वारीघाट पर दीपक सजाने की जिम्मेदारी अलग-अलग मंडलियों को सौंपी गई। सभी मंडलियों ने मिलकर निर्धारित संरचना में दीप सजाए। दीप प्रज्वलन के बाद घाट की लाइटें बंद कर दी गईं और नर्मदा आरती की गई। इसके बाद लेजर शो और आतिशबाजी के साथ आयोजन हुआ। देखिए तस्वीरें…
