छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में टेंट कारोबारी मर्डर केस में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में संदेही आरोपी सुरेश देवांगन ने कबूल किया कि उसने सोने की अंगूठी और कैश के लालच में सुरेश चौहान को घर बुलाकर लोहे के खलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने शव को स्कूटी में ले जाकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास मिट्टी के ढेर में दबा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शव, 2 सोने की अंगूठियां, 1000 रुपए कैश और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सुरेश चौहान 11 अप्रैल से लापता थे। उनके भाई ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने शहर के करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले और जांच के दौरान संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला पुलिस के अनुसार, सुरेश चौहान (53) पिता रामसूरत सिंह चौहान, शिरोमणि डेकोरेट टेंट के संचालक थे। वो शादीशुदा है, उनके दो बेटियां और एक बेटा है। 11 अप्रैल को सुरेश के लापता होने के बाद उनके भाई महेश चौहान ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही थी। जांच के दौरान कोंडागांव के विकास नगर ग्राउंड में खून से सनी एक स्कूटी बरामद हुई। टैक्टिकल सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध सुरेश देवांगन को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ के बाद पुलिस हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे स्थित एक खेत तक पहुंची। यहां करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जमीन में दफन सुरेश चौहान का शव बरामद किया गया। शव मिट्टी के ढेर में दबाया गया था। सिलबट्टे के मूसल से वारकर हत्या जांच में सामने आया कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। इसी वजह से सुरेश देवांगन ने कारोबारी को घर बुलाया और सोने की अंगूठी और कैश के लालच में हत्या की साजिश रची। 11 अप्रैल की रात करीब 8:30 बजे उसने सुरेश चौहान को घर बुलाया और सिलबट्टे के मूसल से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। स्कूटी से ढोकर शव को ठिकाने लगाया वारदात के बाद आरोपी ने देर रात सुरेश की स्कूटी से ही शव को हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के पास ले जाकर मिट्टी के ढेर में दबा दिया और खून से सनी स्कूटी वहीं छोड़कर फरार हो गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच के दौरान शहर के करीब 150 CCTV फुटेज खंगाले। संदेह के आधार पर सुरेश देवांगन को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने जुर्म कबूल कर लिया। …………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… थप्पड़ के बदले कुल्हाड़ी से काटा सिर…17 वार किए:थैले में भरकर गाड़ा, मोबाइल में मिला मर्डर का VIDEO, युवक को ले गया था जंगल छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में आपसी रंजिश में एक युवक की गला काटकर हत्या कर दी गई। दरअसल, आरोपी का युवक के साथ विवाद हुआ था, उसने उसे एक थप्पड़ मारा था। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने उसकी हत्या की साजिश रची। पढ़ें पूरी खबर…
