Homeमध्यप्रदेश'गोलियां खत्म हो गईं, वर्ना मैं भी जिंदा न होता':ग्वालियर में पिता-पुत्र...

‘गोलियां खत्म हो गईं, वर्ना मैं भी जिंदा न होता’:ग्वालियर में पिता-पुत्र की हत्या; 14 साल का बेटा बोला- तार खींचते ही चलीं गोलियां

ग्वालियर में शुक्रवार को जमीन विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पदमपुर-खेरिया गांव में दोनों खेत पर तार फेंसिंग करने पहुंचे थे। इसी दौरान सुबह करीब 10.30 बजे उनके चचेरे भाई हथियार लेकर आ गए और फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से कुछ ही देर में कमलेश लोधी और उनके बेटे अमित लोधी की मौत हो गई। वारदात के समय कमलेश का 14 साल का बेटा अजय भी मौके पर मौजूद था। उसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। पिता और भाई की हत्या के बाद से किशोर सदमे में है। 5 बीघा जमीन के बीच रास्ते का विवाद उपनगर मुरार के पदमपुर-खेरिया में लोधी परिवार के पास कुल 15 बीघा पुश्तैनी जमीन है। इसमें से 5 बीघा जमीन कमलेश और उनके बेटे के हिस्से में थी। आरोपी पक्ष इस जमीन के बीच से अपने लिए अलग रास्ता चाहता था। शुक्रवार सुबह कमलेश और अमित इसी रास्ते को बंद करने के लिए खेत पर तार फेंसिंग कर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। विवाद की एक वजह जमीन की बढ़ती कीमत भी बताई जा रही है। मृतक पिता-पुत्र के हिस्से की पांच बीघा जमीन का फ्रंट मुख्य रास्ते की ओर है। इसके चलते पिछले कुछ वर्षों में इस जमीन की कीमत दोगुनी हो गई थी। दो थानों के बीच उलझा रहा विवाद विवादित जमीन का कुछ हिस्सा महाराजपुरा थाना क्षेत्र में आता है, जबकि कुछ हिस्सा मुरार थाना क्षेत्र में है। इसी वजह से दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना हक जताने के लिए महाराजपुरा से लेकर मुरार थाने तक शिकायतें करते रहे। कई बार दोनों पक्षों के बीच तनातनी हुई और एक-दूसरे को देख लेने की धमकियां भी दी गईं। स्पॉट से मिले 8 चले कारतूस पुलिस को घटनास्थल से 8 चले हुए कारतूस और एक जिंदा कारतूस मिला है। हमलावरों के पास दो हथियार थे। इनमें 315 बोर की माउजर और 315 बोर की देसी अधिया शामिल है। कमलेश को एक गोली लगी, जबकि उनके बेटे अमित को तीन गोलियां लगी थीं। 9 महीने पहले हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना के बाद दोनों पक्षों के हथियार थानों में जमा थे। गांव में सन्नाटा, हमलावरों के घरों पर ताले दोहरी हत्या के बाद पदमपुर-खेरिया गांव में तनाव का माहौल है। गांव में आमतौर पर रहने वाली चहल-पहल गायब है। पुलिस फोर्स लगातार गश्त कर रही है। वारदात के बाद सभी सात आरोपी अपने-अपने घरों पर ताला लगाकर फरार हो गए। घरों की महिलाएं भी जिस हालत में थीं, उसी हालत में वहां से निकल गईं। पुलिस को आशंका है कि दोनों पक्षों के घर आमने-सामने होने के कारण गांव में दोबारा विवाद भड़क सकता है। इसलिए गांव में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। 7 लोगों पर हत्या का केस दर्ज अजय लोधी की शिकायत पर पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इनमें होतम सिंह लोधी, उसके बेटे राजेंद्र लोधी, राजकुमार लोधी, राजेंद्र के बेटे सचिन और प्रिंस लोधी तथा मोहन सिंह लोधी के बेटे राजेश और हाकिम लोधी शामिल हैं। राजेश लोधी पर ही अजय की तरफ माउजर तानकर ट्रिगर दबाने का आरोप है। यह खबर भी पढ़ें… रास्ते के विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या ग्वालियर के पदमपुर खेरिया गांव में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद में पिता-पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात सुबह करीब 10.30 बजे हुई। मृतकों की पहचान कमलेश लोधी और उनके बेटे अमित लोधी के रूप में हुई। पूरी खबर यहां पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here