Homeदेशगोर्वधन परिक्रमा- 10 हजार विदेशी भक्त भी पहुंचे:21 किमी के रास्ते में...

गोर्वधन परिक्रमा- 10 हजार विदेशी भक्त भी पहुंचे:21 किमी के रास्ते में श्रद्धालुओं की भीड़, लेट-लेटकर कर रहे परिक्रमा

मथुरा में गोवर्धन पूजा पर आज भक्तों का सैलाब उमड़ा है। गोवर्धन में श्रद्धालु लेट-लेटकर गोवर्धन पर्वत की 21 किमी. लंबी परिक्रमा कर रहे हैं। उन्हें 56 भोग अर्पित कर रहे हैं। 40 देशों से 10 हजार से ज्यादा विदेशी भी गोवर्धन पहुंचे हैं। भजन-कीर्तन कर रहे हैं। ढोल-नगाड़ों पर डांस कर रहे हैं। मिठाइयों से गोवर्धन पर्वत बना रहे हैं। भगवान का प्रसाद तैयार कर रहे हैं। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर के बाहर 3km लंबी लाइन लगी है। भक्त सुबह 4 बजे से लाइन में खड़े हैं। इस्कॉन की गौशाला में 2000 किलो सूजी के हलवे से गिरिराज जी बनाए गए हैं। दरअसल, द्वापर में भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाया था। 7 दिन 7 रात तक उठाने के बाद इंद्र का मान भंग किया और ब्रजवासियों की रक्षा की थी। तभी से गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है। गोवर्धन पूजा की 3 तस्वीरें-

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here