Homeमध्यप्रदेशगोडाउन का ताला तोड़कर विस्फोटक चोरी:महू के सितापाट से 300KG नाइट्रेट मिक्सर...

गोडाउन का ताला तोड़कर विस्फोटक चोरी:महू के सितापाट से 300KG नाइट्रेट मिक्सर के बॉक्स गायब; 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज भी ले गए

महू के बडगोंदा थाना क्षेत्र के सितापाट गांव में बदमाश गोडाउन का ताला तोड़कर करीब 35 हजार रुपए की विस्फोटक सामग्री चोरी कर ले गए। घटना 7 सितंबर की सुबह की है। गोडाउन से 300 किलो नाइट्रेट मिक्सर और करीब 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज चोरी हुआ है। घटना के बाद बडगोंदा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। नाइट्रेट मिक्सर के 12 बॉक्स चोरी हुए सिंदोड़ा निवासी सूरज पिता कान्तीलाल पाटीदार (33) ने पुलिस को बताया कि सितापाट गांव में सर्वे नंबर 212/01 और 214/01 स्थित उनके गोडाउन में नाइट्रेट मिक्सर और डेटोनेटिंग फ्यूज रखा था। चोरी हुई सामग्री में 40 एमएम नाइट्रेट मिक्सर के 3 बॉक्स, वजन करीब 75 किलो, और 25 एमएम नाइट्रेट मिक्सर के 9 बॉक्स, वजन करीब 225 किलो हैं। इसके अलावा करीब 375 मीटर डेटोनेटिंग फ्यूज चोरी हुआ है। सीसीटीवी फुटेज से बदमाशों की तलाश चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने गोडाउन और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के समय वहां आने-जाने वालों की जानकारी जुटा रही है। सूरज पाटीदार की शिकायत पर बडगोंदा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस चोरी गई सामग्री और आरोपियों की तलाश कर रही है। ब्लास्टिंग के काम आती है चोरी हुई सामग्री नाइट्रेट मिक्सर का इस्तेमाल खदानों और चट्टानों में ब्लास्टिंग के लिए किया जाता है। डेटोनेटिंग फ्यूज ब्लास्टिंग में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक को सक्रिय करने के काम आता है। चोरी हुई सामग्री सामान्य सामान नहीं, बल्कि ब्लास्टिंग से जुड़ी नियंत्रित सामग्री है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here