Homeमध्यप्रदेशखाद्य विभाग की जांच में 100 गैस सिलेंडर गायब:नौरोजाबाद के बीपीसीएल गैस...

खाद्य विभाग की जांच में 100 गैस सिलेंडर गायब:नौरोजाबाद के बीपीसीएल गैस गोदाम में खुलासा; कलेक्टर को भेजी रिपोर्ट

उमरिया जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति में अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। नौरोजाबाद स्थित कालरी सहकारी समिति द्वारा संचालित बीपीसीएल गैस गोदाम में शनिवार को हुई जांच में रिकॉर्ड से 100 गैस सिलेंडर कम पाए गए। प्रभारी खाद्य अधिकारी रोहित सिंह के नेतृत्व में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जागृति प्रजापति और प्रदीप मिश्रा की टीम ने गोदाम का निरीक्षण किया। टीम ने उपलब्ध सिलेंडरों की भौतिक गिनती की और अभिलेखों का मिलान किया। इस जांच में दस्तावेजों और वास्तविक स्टॉक के बीच 100 सिलेंडरों का अंतर पाया गया। विभाग ने प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर को भेजा प्रारंभिक जांच में गोदाम संचालन में गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद प्रभारी खाद्य अधिकारी रोहित सिंह ने मामले का प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर को भेज दिया है। खाद्य विभाग ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अतिरिक्त, विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से प्राप्त गैस रिफिलिंग में देरी और आपूर्ति संबंधी अन्य शिकायतों की भी जांच की जा रही है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here