Homeमध्यप्रदेशखरगोन में सर्द होने लगी रातें, पारा 2॰ गिरा:इस हफ्ते और 12॰...

खरगोन में सर्द होने लगी रातें, पारा 2॰ गिरा:इस हफ्ते और 12॰ गिरने के आसार; दोपहर में गर्मी बरकरार

खरगोन जिले में मौसम तेजी से बदल रहा है। रातें सर्द हो रही हैं, जबकि दोपहर में गर्मी बनी हुई है। तीन दिन में रात का तापमान 2 डिग्री गिरकर 16 डिग्री पर आ गया है। इस हफ्ते तापमान 12 डिग्री तक गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, तीन दिन से अधिकतम तापमान 30॰ से ऊपर बना हुआ है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है अब तेजी से तापमान में गिरावट दर्ज होगी अनुमान है कि इस सप्ताह के आखिरी दिनों में 12 डिग्री तक पार गिर सकता है। दिन और रात के तापमान का अंतर घटने से रबी की बोवनी में तेजी आई है। जिले में 3 लाख हेक्टेयर में बोवनी का लक्ष्य रखा गया है। पानी की कमी को देखते हुए चने का रकबा बढ़ने के आसार हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here