Homeछत्तीसगढ़खड़े ट्रक से टकराई बस, 5 मौतें:बलौदाबाजार में यात्री का पैर कटकर...

खड़े ट्रक से टकराई बस, 5 मौतें:बलौदाबाजार में यात्री का पैर कटकर अलग, गैस कटर से बस की बॉडी काटकर घायलों को निकाला गया

बलौदाबाजार जिले में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर ग्राम दरचुरा के पास सोमवार सुबह बस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। 3 की पहले और 2 घायलों ने रायपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। 10 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सुबह करीब 5:30 बजे अंबिकापुर से रायपुर जा रही रॉयल कंपनी की सवारी बस सड़क पर खड़े ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में एक यात्री का पैर कटकर अलग हो गया। बस में फंसे यात्रियों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। हादसा सिमगा थाना क्षेत्र में इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, नेशनल हाईवे पर एक ट्रक खराब हो गई थी। सुरक्षा के लिए ट्रक के पास स्टॉपर लगाया गया था। इसी दौरान अंबिकापुर से रायपुर जा रही बस (CG04 NM 0859) ट्रक के पीछे से टकरा गई। बस में 22 यात्री सवार थे। हादसे में जशपुर निवासी ड्राइवर भागीरथी यादव (37), बलरामपुर निवासी हेल्पर पवन देवांगन (24) और बलरामपुर के ही यात्री समीम मोहम्मद (39) की मौत हो गई। वहीं बलरामपुर के रहने वाले अतुल कुमार (33) और रायगढ़ के रहने वाले सुंदर लाल (49) साल को रायपुर एम्स और मेकाहारा रेफर किया गया था, जहां दोनों की मौत हो गई है। देखिए तस्वीरें… गैस कटर से निकाले गए बस में फंसे यात्री हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस बल, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। टक्कर के बाद कुछ घायल यात्री बस में फंस गए थे। उन्हें गैस कटर और अन्य उपकरणों की मदद से बाहर निकाला गया। घायलों को एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल सिमगा भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। 7 घायलों को रायपुर भेजा गया सिमगा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि सड़क पर खड़े ट्रक के पीछे तेज रफ्तार सवारी बस टकरा गई। हादसे में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि 10 से ज्यादा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ………………… एक्सीडेंट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… राजनांदगांव में स्कॉर्पियो-बाइक की टक्कर, भाई-बहन समेत 4 की मौत: त्योहार मनाने मायके आई थीं बहनें, शॉपिंग के बाद घर लौटते समय हादसा
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सड़क हादसे में 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को भाई-बहन त्योहार की शॉपिंग करने छुरिया गए थे। शाम को बाइक से अपने गांव गहिराभेड़ी लौट रहे थे, तभी शिकारीमहका-भोलापुर मार्ग पर सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here