Homeमध्यप्रदेशकेशव सिंह बघेल को मिली अहम जिम्मेदारी:राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम...

केशव सिंह बघेल को मिली अहम जिम्मेदारी:राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष बने

मध्य प्रदेश शासन के पशुपालन एवं डेयरी विभाग ने एक अहम प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए केशव सिंह बघेल को मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति मध्यप्रदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम अधिनियम 1982 (संशोधित 1984) की धारा 7(1) के अंतर्गत की गई है। आदेश राज्यपाल के नाम से तथा शासन के निर्देशानुसार जारी किया गया है। इस नियुक्ति को प्रदेश में पशुपालन और डेयरी सेक्टर को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। केशव सिंह बघेल वर्तमान में ग्वालियर में जिला पंचायत सदस्य हैं। इससे पहले ग्वालियर ग्रामीण में भाजपा के जिला महामंत्री रह चुके हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here