Homeमध्यप्रदेशकेंद्रीय मंत्री मांझी ने किए महाकाल दर्शन:बोले- 20 साल में मंदिर का...

केंद्रीय मंत्री मांझी ने किए महाकाल दर्शन:बोले- 20 साल में मंदिर का स्वरूप बदला, लाखों लोगों को मिलता है काम

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री जीतन राम मांझी ने शुक्रवार को उज्जैन में ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने महाकाल का पूजन कर विश्व शांति, भारत की सुरक्षा और बिहार व गया में भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की। मंदिर प्रबंध समिति ने उनका स्वागत किया। दर्शन के बाद मांझी ने महाकाल मंदिर में हुए बदलावों की तारीफ की। उन्होंने बताया कि वे करीब 20 साल पहले भी यहां आए थे। तब दर्शन व्यवस्था आज जैसी नहीं थी। अब मंदिर का विकसित स्वरूप देखकर उन्हें अच्छा लगा। मांझी ने कहा कि महाकाल क्षेत्र सिर्फ आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र है। यहां लाखों लोग आते हैं, जिससे छोटे-बड़े व्यापारियों, छायाकारों और पत्रकारों सहित कई लोगों को रोजगार मिलता है। भगवान महाकाल लाखों का कल्याण करते हैं। उन्होंने महाकाल से सभी की उन्नति और भाईचारा बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही विश्व, देश, बिहार और गया की शांति व सुरक्षा के लिए भी आशीर्वाद मांगा।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here