श्योपुर | कूनो नेशनल पार्क में चीतों की बढ़ती संख्या के साथ लंबे समय से अटकी सेसईपुरा चीता सफारी परियोजना अब फिर आगे बढ़ती नजर आ रही है। करीब दो साल से ठंडे बस्ते में चल रहे इस प्रोजेक्ट का प्रस्ताव जिला मुख्यालय से मध्यप्रदेश वन विभाग को भेज दिया गया है। अब शासन स्तर से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद है। कूनो से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, मंजूरी मिलते ही डीपीआर तैयार करने का काम शुरू होगा। इसके बाद अगले छह महीने में परियोजना का काम धरातल पर शुरू करने का लक्ष्य है।
