Homeमध्यप्रदेशकुत्ते ने आंगन में खेल रही बच्ची के सिर-पीठ नोचे:रतलाम में अस्पताल...

कुत्ते ने आंगन में खेल रही बच्ची के सिर-पीठ नोचे:रतलाम में अस्पताल पहुंचने से पहले मौत; दादा-दादी के साथ गांव में रहती थी

रतलाम के पलसोड़ी गांव में गुरुवार शाम घर के आंगन में खेल रही 3 साल की मनीषा पर कुत्ते ने हमला कर दिया। सिर और पीठ पर बुरी तरह नोचे जाने से बच्ची की मौत हो गई। घटना के वक्त दादा-दादी खेत में थे, जबकि माता-पिता अजमेर में मजदूरी करने गए हैं। मामला गुरुवार शाम करीब 5 बजे का है। मनीषा पिता राजू भाभर घर के आंगन में खेल रही थी। वहां गाय भी बंधी थी। इसी दौरान एक बाहरी कुत्ता आंगन में घुस आया और बच्ची पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके सिर और पीठ को नोच लिया। उसने आंगन में बंधी गाय पर भी हमला किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाली महिलाएं मौके पर पहुंचीं और कुत्ते को भगाया। इसके बाद बच्ची को अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में हुई मौत
बच्ची की बड़ी मां मुन्ना बाई और पड़ोसी राजू भाभर उसे शाम करीब 5.45 बजे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। ड्यूटी डॉक्टर अनीसा बानू खान ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के मुताबिक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में बच्ची की मौत हो गई थी। शाम करीब 7 बजे शव को पोस्टमॉर्टम के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पोस्टमॉर्टम शुक्रवार सुबह होने की जानकारी दी गई है। अजमेर में मजदूरी कर रहे हैं माता-पिता
पड़ोसी राजू भाभर ने बताया कि मनीषा अपने दादा शंभु भाभर और दादी सागू बाई के साथ गांव में रह रही थी। उसके माता-पिता करीब एक महीने से अजमेर में मजदूरी करने गए हैं। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। उनके कल (शुक्रवार) सुबह तक गांव पहुंचने की संभावना है। यह खबर भी पढ़ें… हरदा जिला अस्पताल के पास नाली किनारे मिली नवजात हरदा में गुरुवार शाम करीब सात बजे जिला अस्पताल से 100 मीटर दूर अस्पताल चौक पर एक नवजात बच्ची लावारिस मिली। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर राहगीरों और आसपास के लोगों ने पुलिस को… पूरी खबर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here