Homeमध्यप्रदेशकुएं से 4 को बचाकर अपनी जान गंवा दी:मंदसौर के मनोहर सिंह...

कुएं से 4 को बचाकर अपनी जान गंवा दी:मंदसौर के मनोहर सिंह को सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक; 15 अगस्त पर कई हस्तियां होंगी सम्मानित

अपनी जान दांव पर लगाकर दूसरों का जीवन बचाने वाले वीरों को इस स्वतंत्रता दिवस समारोह (15 अगस्त) में सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार अदम्य साहस और मानवीय संवेदनाओं की मिसाल पेश करने वाले वीरों को ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ प्रदान करेगी। इनमें कुएं में उतरे 4 लोगों की जान बचाकर खुद शहीद होने वाले मंदसौर के मनोहर सिंह चौहान (मरणोपरांत) और ट्रेन हादसे के दौरान अपना एक हाथ गंवाने वाले दमोह के पुलिस अफसर राजेंद्र मिश्रा शामिल हैं। इन्हें मिलेंगे सर्वोत्तम जीवन रक्षा पुरस्कार… शहीद मनोहर सिंह चौहान: जहरीली गैस के बावजूद कुएं से निकाले 4 लोग मंदसौर के मल्हारगढ़ क्षेत्र (दोरवाड़ी गांव) के रहने वाले 42 वर्षीय मनोहर सिंह चौहान ने 27 अप्रैल 2025 को अदम्य साहस का परिचय दिया था। एक वैन के अनियंत्रित होकर कुएं में गिरने के बाद मनोहर सिंह बिना अपनी जान की परवाह किए तुरंत कुएं में उतर गए। उन्होंने अपनी सूझबूझ से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाव कार्य के दौरान कुएं के भीतर बनी जहरीली गैस की चपेट में आने से मनोहर सिंह की मौत हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर मनोहर सिंह चौहान को मरणोपरांत सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक दिया जाएगा। इसके साथ ही उनके पुत्र संजय सिंह को पुलिस आरक्षक (GD) के पद पर सरकारी नौकरी दी जा रही है। ASI राजेंद्र मिश्रा: रेलवे ट्रैक पर गंवाया हाथ, अब बनेंगे SI दमोह जिले की बांदकपुर चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र मिश्रा ने कर्तव्यनिष्ठा की अनोखी मिसाल पेश की है। नवंबर 2024 में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी की सूचना पर वे ट्रेन से गिरे युवकों की मदद के लिए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे। मौके पर एक युवक मृत मिला, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था। राजेंद्र मिश्रा घायल को रेलवे ट्रैक से उठाकर जीप की तरफ ले जा रहे थे, तभी दोनों ओर से ट्रेनें आ गईं। एक ट्रैक पर आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से राजेंद्र मिश्रा का बायां हाथ शरीर से अलग हो गया और ड्राइवर भी घायल हो गया। हाथ कटने के बाद भी वे करीब 20 मिनट तक ट्रैक पर पड़े रहे और होश आते ही खुद फोन करके घटना की सूचना दी। मुख्यमंत्री ने उनकी इस बहादुरी के लिए उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देकर सब-इंस्पेक्टर (SI) बनाने और स्वतंत्रता दिवस पर सर्वोत्तम जीवन रक्षा पुरस्कार से सम्मानित करने का एलान किया है। —————————————————— यह खबर भी पढ़ें… 101 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिले रुस्तमजी अवार्ड भोपाल के रविंद्र भवन में सोमवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केएफ रूस्तमजी पुरस्कार से पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अलंकृत किया गया। यह सम्मान साल 2019-20 और 2021-22 की अवधि में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here