Homeमध्यप्रदेशकिसानों के मुद्दों पर भोपाल में सपा का शक्ति प्रदर्शन:500 ट्रैक्टरों के...

किसानों के मुद्दों पर भोपाल में सपा का शक्ति प्रदर्शन:500 ट्रैक्टरों के साथ पहुंचेंगे किसान, सपा सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री के घर का करेगी घेराव

किसानों की समस्याओं और आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी बुधवार को भोपाल में प्रदर्शन करेगी। पार्टी का दावा है कि करीब 500 ट्रैक्टरों के जरिए किसान राजधानी पहुंचेंगे। सपा ने इस कार्यक्रम को ‘समाजवादी किसान पीडीए पंचायत’ नाम दिया है। प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से होगा। इसके पहले तुलसी नगर में जेपी अस्पताल के सामने स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय के बाहर सभा होगी। इसके बाद किसान और पार्टी कार्यकर्ता पैदल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के आवास का घेराव करने जाएंगे। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि सरकार किसानों और आम जनता से किए गए वादे पूरे करने में नाकाम रही है। किसान खाद और अपनी उपज के उचित दाम के लिए परेशान हैं, युवा रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं और आम जनता महंगाई की मार झेल रही है। सभा को प्रदेश अध्यक्ष के अलावा राष्ट्रीय सचिव शिव सिंह पटेल, सूफियान कुरैशी सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी संबोधित करेंगे। किसान भी मंच से अपनी समस्याएं रखेंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here