Homeमध्यप्रदेशकिन्नरों ने युवक को पीटा, नग्नकर गलियों में घुमाया, VIDEO:कपड़े फाड़ दिए,...

किन्नरों ने युवक को पीटा, नग्नकर गलियों में घुमाया, VIDEO:कपड़े फाड़ दिए, बाल खींचकर जमीन पर घसीटा; ड्राइवर को भी डंडे से मारा

मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में किन्नर का वेश धारण कर लोगों से पैसे मांगने वाले युवक की किन्नरों के समूह ने पिटाई की। उसके कपड़े फाड़ दिए, बाल पकड़कर जमीन पर पटका, सड़क पर घसीटा और नग्न कर गलियों में घुमाया। युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन पिटाई नहीं रुकी। वीडियो में युवक लोगों से घिरा दिखाई देता है। कुछ लोग उसे पकड़कर आगे बढ़ाते, धक्का देते और मारपीट करते नजर आते हैं। युवक बार-बार हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता है, लेकिन किन्नरों का गुस्सा कम नहीं होता। किन्नरों ने युवक के ड्राइवर को भी डंडों से पीटा। किन्नर का वेश धारण कर नेग मांग रहा था युवक जानकारी के मुताबिक, युवक पिछले कुछ दिनों से ऊन और आसपास के गांवों में किन्नर का वेश धारण कर लोगों से नेग मांग रहा था। स्थानीय लोगों के बीच चर्चा होने पर इसकी जानकारी किन्नर समुदाय तक पहुंची। इसके बाद समुदाय के लोगों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। वारदात से जुड़ी ये तस्वीरें देखिए… शुक्रवार को सामने आया, नदी पार इलाके में घेर लिया प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुक्रवार को ऊन के नदी पार इलाके में युवक नजर आया। किन्नर समुदाय के लोगों ने उसे पहचानकर चारों तरफ से घेर लिया। मौके पर पहले कहासुनी हुई, फिर विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक लगातार हाथ जोड़कर माफी मांगता रहा। वह खुद को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा, लेकिन मौजूद लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। इसके बाद उसके साथ मारपीट शुरू हो गई। VIDEO में एक के बाद एक दिखते हैं कई दृश्य वायरल वीडियो में युवक को पकड़कर सड़क पर ले जाते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोग उसे धक्का देते हैं, तो कुछ मारपीट करते नजर आते हैं। वीडियो में उसके कपड़े फटते हुए भी दिखाई देते हैं। इसके बाद उसे गलियों से होते हुए बाजार की ओर ले जाया जाता है। घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो जाती है। कई लोग दूर खड़े होकर घटनाक्रम देखते हैं। कुछ लोग मोबाइल फोन से रिकॉर्डिंग करते रहते हैं। युवक भीड़ के बीच खुद को छुड़ाने की कोशिश करता है, लेकिन उसे पकड़कर आगे ले जाया जाता है। ड्राइवर के साथ भी मारपीट का आरोप स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक कार से वहां पहुंचा था। आरोप है कि उसके साथ आए ड्राइवर के साथ भी मारपीट की गई। हालांकि विवाद कैसे खत्म हुआ, यह स्पष्ट नहीं हो सका। कुछ देर बाद युवक को छोड़ दिया गया। उसे कहां-कहां चोट लगी, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। उसकी पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला ऊन थाना प्रभारी दिनेश सोलंकी ने बताया कि इस घटना में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई आधिकारिक शिकायत नहीं मिली है। न थाने में आवेदन दिया गया है और न ही कोई अपराध दर्ज कराया गया है। आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। …………………………………. यह खबर भी पढ़ें बेरोजगार थे, किन्नर बन गए, कमाई 60 हजार रुपए महीना बेरोजगारी युवाओं को ऐसे रास्तों पर धकेल रही है, जिसकी कल्पना भी मुश्किल है। जबलपुर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों से पैसे वसूलने वाले किन्नरों को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की कार्रवाई में सामने आया है कि कई किन्नर असल में युवक हैं, जो सिर्फ आसान कमाई और आर्थिक तंगी के कारण किन्नर का रूप धारण कर घूम रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here