इंदौर के चिड़ियाघर में काले हिरण के कुनबे में जन्म सफेद हिरण शावक का जू प्रबंधन के साथ ही मां भी पूरा ध्यान रख रही है। इसके साथ ही ये सफेद हिरण यहां आने वाले दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र भी बन गया है। बता दे कि कुछ दिनों पहले ही इंदौर के चिड़ियाघर में काले हिरण के कुनबे में सफेद हिरण शावक का जन्म हुआ है। ये शावक पूरी तरह स्वस्थ है। खासबात यह है कि शावक की आंखे गुलाबी रंग की और उसका फर सफेद है। यहां आने वाले दर्शक भी इस दुर्लभ हिरण शावक को देख अचरज कर रहे हैं। जू प्रबंधन और मां रख रही ध्यान चिड़ियाघर प्रभारी डॉक्टर उत्तम यादव ने बताया कि सफेद हिरण शावक पूरी तरह स्वथ्य है। जू प्रबंधन द्वारा भी उसका ध्यान रखा जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा लगातार उस पर नजर रखी जा रही है। हालांकि वह काले हिरण के पिंजरे में ही मां के साथ है। मां भी उसका पूरा ध्यान रख रही है। वह दूसरे हिरणों के साथ ही उनके बीच में रह रहा है। काले हिरण के कुनबे में सफेद हिरण शावक का जन्म होना किसी आश्चर्य से कम नहीं है। विशेषज्ञों के अनुसार, ऐसा मेलेनिन की कमी के कारण होता है। दर्शकों के लिए खासा आकर्षण का केंद्र बता दे कि सफेद हिरण शावक के जन्म के बाद से ये चिड़ियाघर के खासा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। दर्शक यहां आकर शावक के फोटो-वीडियो बना रहे है। माता-पिता या परिवार के साथ आने वाले बच्चों के लिए भी खास आकर्षण बना हुआ है।
