Homeमध्यप्रदेशकांग्रेस प्रत्याशी बोले- आजाद समाज पार्टी बीजेपी की बी टीम:घनश्याम सिंह ने...

कांग्रेस प्रत्याशी बोले- आजाद समाज पार्टी बीजेपी की बी टीम:घनश्याम सिंह ने दतिया उपचुनाव के लिए नामांकन भरा, BJP उम्मीदवार दोपहर दो बजे जाएंगे

दतिया उपचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने अपना नॉमिनेशन फाइल कर दिया है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती, सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और दूसरे नेता मौजूद रहे। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद घनश्याम सिंह ने कहा- हम चुनाव जीतेंगे। हमारी फाइट बीजेपी से है। आजाद समाज पार्टी तो बीजेपी की बी टीम है, उनको कोई वोट नहीं देगा। वहीं, बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी दोपहर करीब दो बजे नामांकन दाखिल करने निर्वाचन कार्यालय जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा समेत अन्य पार्टी नेता रहेंगे। सीएम यादव दोपहर करीब एक बजे दतिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद कार से सीधे किला चौक आएंगे। यहां सभा के बाद तिवारी का नामांकन दाखिल कराने कलेक्ट्रेट जाएंगे। आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी दामोदर यादव 10 जुलाई को ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। उधर, उपचुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की सूची भी सामने आ गई है। इसमें पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का नाम शामिल है। देखिए, तस्वीरें… दतिया में चुनावी हलचल के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here