Homeछत्तीसगढ़कांग्रेस की पदयात्रा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की:रायपुर में लोकभवन के सामने धरना,...

कांग्रेस की पदयात्रा, पुलिस-प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की:रायपुर में लोकभवन के सामने धरना, महिलाएं बोलीं- पुलिस ने पीटा, नकटी में घर बनाकर दो

रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस दीपक बैज के नेतृत्व में राजभवन तक 14 किलोमीटर की पदयात्रा की। पदयात्रा VIP चौक पार कर लोकभवन पहुंच गई है। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल लोकभवन के सामने धरने पर बैठा है। 2 बार पत्र देने के बावजूद राज्यपाल मिलने नहीं पहुंचे, इससे कांग्रेसी भड़क गए। इससे पहले रास्ते में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रभावित परिवारों ने सड़क पर बैठकर भोजन किया। मेक इन इंडिया चौक के पास पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश की, जबकि पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान प्रभावित महिलाओं ने ‘नकटी में ही घर बनाओ’ के नारे लगाते हुए सरकार से गांव में ही पुनर्वास की मांग की। उन्होंने पुलिस पर मारपीट का भी आरोप लगाया। फिलहाल, कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपेगा। पदयात्रा में पूर्व विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा, अनिला भेड़िया, प्रमोद दुबे समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और प्रभावित परिवार शामिल हुए। पहले देखिए ये तस्वीरें- प्रदर्शन से जुड़े अपडेट्स जानने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here