Homeछत्तीसगढ़कवर्धा में सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट:15 किलो चांदी-सोना-कैश से...

कवर्धा में सराफा कारोबारी से 50 लाख की लूट:15 किलो चांदी-सोना-कैश से भरा बैग ले भागे बदमाश; मारपीट भी की

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सराफा कारोबारी से करीब 50 लाख रुपए की लूट हुई है। मंगलवार को कारोबारी साप्ताहिक बाजार से बाइक पर सोना-चांदी से भरा बैग लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन्हें ग्राम दुर्जनपुर में मंदिर के पास रोका और मारपीट कर बैग लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने तरेगांव जंगल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। लूट के दौरान बदमाश बैग लेकर फरार हो गए, जबकि बैग का पट्टा कारोबारी के हाथ में ही रह गया। उनके मुताबिक, बैग में करीब 15 किलो चांदी, 10 से 15 ग्राम सोने के गहने और 1.50 लाख रुपए नकद थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देखिए तस्वीरें… बाजार से लौटते समय बदमाशों ने रोका कारोबारी वेदप्रकाश सोनी ने बताया कि वे अपने साथी नरेंद्र पाटस्कर के साथ दलदली के साप्ताहिक बाजार से शाम 5:35 बजे निकले थे। शाम 6 बजे उन्होंने थाने को पार किया। करीब एक घंटे बाद ग्राम दुर्जनपुर में मंदिर के पास दो बाइक पर सवार 6 बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। मारपीट के बाद बदमाश ज्वेलरी से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में थे चांदी के गहने और नकदी वेदप्रकाश सोनी के मुताबिक, लूटे गए बैग में करीब 15 किलो चांदी के गहने, 10 से 15 ग्राम सोने के गहने और 1.50 लाख रुपए नकद रखे थे। कारोबारी ने लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 50 लाख रुपए बताई है। चार थानों की टीम तलाश में जुटी घटना की जानकारी मिलते ही कबीरधाम पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने साइबर थाना और तीन अन्य थानों की स्पेशल टीम बनाई है। टीम आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है। तरेगांव जंगल पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है। SDOP बोले- मामले की जांच जारी एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि कारोबारी से लूट के मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो अलग-अलग पहलुओं पर काम कर रही है। ……………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर में रोड रेज के विवाद में कारोबारी से लूट…VIDEO: कार टकराने पर आरोपी गाड़ी से उतरे, पांच मुक्के मारे; शर्ट फाड़कर लूटी चेन रायपुर के पंडरी-मोवा इलाके में रोड रेज के विवाद के बाद कारोबारी से मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। कार टकराने के बाद दूसरी कार में सवार तीन युवक नीचे उतरे और कारोबारी से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here