Homeमध्यप्रदेशकर्ज न चुकाना पड़े, इसलिए पूरे परिवार की हत्या की:ब्याज समेत 4...

कर्ज न चुकाना पड़े, इसलिए पूरे परिवार की हत्या की:ब्याज समेत 4 लाख उधार थे, 2 गिरफ्तार; घर में मिले पति-पत्नी, बेटे के शव

सीहोर के बुधनी में 16 नवंबर को एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। गुरुवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा किया। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह कर्ज था। मृतक राकेश ने आरोपी को 2 लाख रुपए उधार दिए थे। दो साल में ब्याज जुड़ने के बाद यह रकम बढ़कर साढ़े 3 से 4 लाख रुपए हो गई थी। आरोपी यह रकम नहीं लौटा पा रहे थे। इसके बाद फसल बेचकर कर्ज चुकाने की बात भी हुई थी, लेकिन आरोपी कर्ज नहीं चुकाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने पूरे परिवार की हत्या की साजिश रच डाली। दरअसल, बुधनी में बुधवार (18 नवंबर) सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों के शव घर के अंदर मिले थे। तीनों के सिर पर चोट के निशान थे। मृतकों की पहचान राकेश मीणा (45), उनकी पत्नी राधा मीणा (40) और बेटे अश्विन (24) के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 7-8 दिन पहले रची थी हत्या की साजिश आरोपियों की पहचान बुधनी निवासी जगदीश (40) और अनिल (20) के रूप में हुई है। ASP प्रशांत चौबे ने बताया कि जगदीश ने करीब ढाई साल पहले राकेश से 2 लाख रुपए उधार लिए थे। वह यह रकम वापस नहीं कर पा रहा था। ढाई साल में ब्याज जुड़ने के बाद कर्ज बढ़कर साढ़े 3 लाख रुपए हो गया था। पुलिस के मुताबिक, ब्याज किस हिसाब से बढ़ा, यह पूछताछ के बाद ही साफ होगा। दोनों के बीच कर्ज को लेकर जो बातचीत हुई थी, उसका कोई लिखित प्रमाण नहीं मिला है। पुलिस के अनुसार, जगदीश ने कर्ज चुकाने से बचने के लिए परिवार की हत्या की योजना बनाई। उसे लगा कि परिवार को खत्म करने के बाद उसे उधार के रुपए नहीं लौटाने पड़ेंगे। वारदात से 7-8 दिन पहले उसने साजिश रची और अपने साथी अनिल को भी इसमें शामिल कर लिया। जगदीश ने काम के बदले अनिल को रुपए देने का वादा किया था। 16 नवंबर की रात घर में घुसे थे आरोपी पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी 16 नवंबर की रात करीब 11 बजे घर पहुंचे। वे रेलवे ट्रैक की तरफ बने पिछले दरवाजे से अंदर गए, ताकि किसी की नजर उन पर न पड़े। इसके बाद उन्होंने अंदर का दरवाजा खटखटाया। जगदीश ने दरवाजा खोल दिया। दोनों आरोपी घर के अंदर बैठकर परिवार से बातचीत करने लगे। इस दौरान सभी ने साथ में चाय भी पी। इसके बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उन्होंने कुल्हाड़ी के पिछले हिस्से से तीनों के सिर पर कई वार किए। सबसे पहले बेटे अश्विन पर हमला किया गया। इसके बाद राकेश और उनकी पत्नी राधा को निशाना बनाया गया। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग गए। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने राकेश का मोबाइल टॉयलेट में डाल दिया। डायरी-चाय के कप अहम सबूत पुलिस ने जांच के दौरान कॉल डिटेल्स खंगालीं। घर से मिली एक डायरी भी जांच में अहम साबित हुई। इसमें तारीख के हिसाब से पैसों के लेन-देन का हिसाब लिखा था। पुलिस ने मौके से चाय के चार कप भी बरामद किए। इन पर मिले फिंगरप्रिंट्स और दूसरे सबूतों की मदद से जांच आगे बढ़ाई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली। मजदूरी और मेले में दुकान लगाकर चलाते थे परिवार =============== यह खबर भी पढ़िए… घर में मिले थे पति-पत्नी और बेटे के शव सीहोर के बुदनी में बुधवार सुबह एक ही परिवार के तीन लोगों के शव घर के अंदर मिले। मृतकों की पहचान राकेश मीणा (45), उनकी पत्नी राधा मीणा (40) और 24 वर्षीय बेटे अश्विन के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में तीनों के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि तीनों की हत्या की गई है। पुलिस के मुताबिक, वारदात में एक से ज्यादा आरोपी शामिल हो सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here