Homeमध्यप्रदेशकपड़े फाड़कर घसीटा, युवक को जूते-चप्पल से पीटा-VIDEO:गुना में रील बनाकर वायरल...

कपड़े फाड़कर घसीटा, युवक को जूते-चप्पल से पीटा-VIDEO:गुना में रील बनाकर वायरल किया; पुराने वारंट को लेकर पुलिस ने पीड़ित को जेल भेजा

गुना जिले के कुंभराज थाना क्षेत्र में मामूली विवाद के बाद एक युवक को घर से बुलाकर जूते-चप्पल और लात-घूंसों से पीटा गया। आरोपियों ने वीडियो बनाकर उस पर फिल्मी गाना लगाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित राजू प्रजापति (27) का 16 जुलाई की रात राम सिंह केवट से विवाद हुआ था। राम सिंह को शक था कि राजू ने उसके घर में घुसकर चोरी की कोशिश की है। उस समय तो मामला शांत हो गया था, लेकिन अगले दिन आरोपियों ने बदला लेने की योजना बनाई। मारपीट की 4 तस्वीरें देखिए… घर से बुलाकर घेरा, फिर चप्पलों से पीटा शिकायतकर्ता जगदीश प्रजापति ने बताया कि 17 जुलाई की सुबह आरोपी पंकज राजू को बहाने से अपने साथ ले गया। रास्ते में पहले से मौजूद पहलवान केवट, जितेंद्र केवट, छोटेलाल केवट और राहुल केवट ने उसे घेर लिया। आरोप है कि सभी ने मिलकर राजू के साथ गाली-गलौज की और चप्पलों, लात-घूंसों व थप्पड़ों से मारपीट की। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वीडियो से दहशत फैलाने का मकसद- पुलिस मारपीट के दौरान आरोपियों ने पीड़ित का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड किया। इसके बाद उसमें फिल्मी गाना जोड़कर सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया। पुलिस का मानना है कि इसका मकसद इलाके में दहशत और दबंगई का संदेश देना था। परिवार को सोशल मीडिया से पता चला सच लोक-लाज और आरोपियों के डर से पीड़ित राजू ने घटना की जानकारी परिवार को नहीं दी। परिजन को पूरी घटना का पता तब चला, जब उन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखा। इसके बाद वे वीडियो लेकर कुंभराज थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुराने वारंट की तामीली में पीड़ित को जेल भेजा पुलिस जांच में सामने आया कि घटना के तुरंत बाद आरोपियों ने राजू प्रजापति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी थी। पुलिस के अनुसार, राजू के खिलाफ कोर्ट का एक पुराना स्थायी वारंट लंबित था। वारंट की तामील करते हुए पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वायरल वीडियो की तकनीकी जांच की जा रही जेल भेजे जाने के बाद जब मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हुआ, तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने वीडियो को अहम सबूत के रूप में जांच में शामिल किया है। कुंभराज थाना पुलिस ने पंकज, पहलवान केवट, जितेंद्र केवट, छोटेलाल केवट और राहुल केवट के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और आईटी एक्ट की अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की तकनीकी जांच की जा रही है और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… किन्नरों ने युवक को पीटा, नग्नकर गलियों में घुमाया, VIDEO मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में किन्नर का वेश धारण कर लोगों से पैसे मांगने वाले युवक की किन्नरों के समूह ने पिटाई की। उसके कपड़े फाड़ दिए, बाल पकड़कर जमीन पर पटका, सड़क पर घसीटा और नग्न कर गलियों में घुमाया। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here