दीपावली की रात मध्य प्रदेश के दो जिलों में आग ने दो परिवारों को उजाड़ दिया। कटनी के बरही और सिवनी के छपारा में मकानों में आग लगने से 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं, 3 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। बरही में एक ही परिवार के 6 लोगों की जान चली गई, जबकि छपारा में 6 लोगों की मौत हुई। दोनों हादसों के दौरान घरों में मौजूद कुछ लोगों को सुरक्षित बाहर भी निकाला गया। सिवनी: मकान में परिवार के कुल 10 सदस्य मौजूद थे सिवनी जिले के छपारा में दीपावली की रात एक सराफा व्यापारी के मकान में आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 4 महिलाएं और 2 पुरुष शामिल हैं। घटना के समय मकान में परिवार के कुल 10 सदस्य मौजूद थे। इनमें से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि 6 की जान चली गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक पूरे घर में फैल चुकी थी आग आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक आग पूरे मकान में फैल चुकी थी। फिलहाल आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। प्रशासन की ओर से घटना की विस्तृत जानकारी और आग लगने के कारणों की जांच का इंतजार है। हम इसे लगातार अपडेट कर रहे हैं..
