Homeमध्यप्रदेशएमपी के एडीजी इंटेलिजेंस बने अंशुमन यादव:SAF के एडीजी चंचल शेखर को...

एमपी के एडीजी इंटेलिजेंस बने अंशुमन यादव:SAF के एडीजी चंचल शेखर को खेल विभाग का डायरेक्टर बनाया गया

मध्यप्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव हुआ है। गृह विभाग ने सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादला और अतिरिक्त प्रभार के आदेश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ IPS अधिकारी अंशुमन यादव को नया एडीजी इंटेलिजेंस (गुप्तवार्ता) बनाया गया है। वहीं, विशेष सशस्त्र बल (SAF) के एडीजी चंचल शेखर को खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया संचालक (डायरेक्टर) नियुक्त किया गया है। एडीजी इंटेलिजेंस ए साईं मनोहर हो रहे रिटायर प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, मध्य प्रदेश के वर्तमान एडीजी इंटेलिजेंस ए साईं मनोहर (1995 बैच) आगामी 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त (रिटायर) हो रहे हैं। उनके रिटायरमेंट से ठीक दो दिन पहले सरकार ने यह आदेश जारी कर इंटेलिजेंस की कमान अंशुमन यादव को सौंपी है। 1998 बैच के IPS अधिकारी अंशुमन यादव, जो अब तक खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें वहां से वापस बुलाकर अब एडीजी गुप्तवार्ता (इंटेलिजेंस) जैसी बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें एडीजी सायबर, पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। SAF के एडीजी चंचल शेखर संभालेंगे खेल विभाग वहीं दूसरी तरफ, खेल विभाग के डायरेक्टर पद से अंशुमन यादव की विदाई के बाद इस पद की जिम्मेदारी 1995 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी चंचल शेखर को सौंपी गई है। चंचल शेखर वर्तमान में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG), वि.स.बल (विशेष सशस्त्र बल/SAF) के पद पर कार्यरत थे। अब उनकी सेवाएं खेल एवं युवक कल्याण विभाग को सौंपते हुए उन्हें नया खेल संचालक बनाया गया है। दो अन्य सीनियर IPS अधिकारियों को मिले अतिरिक्त प्रभार स्पेशल डीजी अनिल कुमार को ‘अजाक’ का जिम्मा:- 1993 बैच के वरिष्ठ IPS अधिकारी अनिल कुमार, जो वर्तमान में विशेष पुलिस महानिदेशक (स्पेशल डीजी) महिला सुरक्षा के पद पर हैं, उन्हें अपने वर्तमान कार्य के साथ-साथ विशेष पुलिस महानिदेशक, अजाक (अनुसूचित जाति कल्याण), पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी डी. श्रीनिवास वर्मा को ‘SAF’ का प्रभार:- 1997 बैच के IPS अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा (ADG नारकोटिक्स और एडीजी एसटीएफ) को अब चंचल शेखर के स्थान पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, वि.स.बल (विशेष सशस्त्र बल/SAF) एवं एस.आई.एस.एफ. का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here