Homeमध्यप्रदेश'एक कमरा... 40 मिनट... और फिर सोनिला की मौत':न चीख-पुकार न हलचल,...

‘एक कमरा… 40 मिनट… और फिर सोनिला की मौत’:न चीख-पुकार न हलचल, सामने आया फंदे का एंगल; इंदौर की होटल में छिपा राज

एक कमरा… करीब 40 मिनट का वक्त… और फिर अचानक एक ऐसी खबर, जिसने पूरे मामले को रहस्य में बदल दिया। इंदौर के तिलक नगर स्थित होटल एलएक्स के रूम नंबर 101 में बुधवार दोपहर सोनिला शर्मा पहुंची थी। करीब एक घंटे बाद पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल भी उसी कमरे में दाखिल हुआ। दोनों के बीच कमरे में क्या हुआ, इसका जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। करीब 40 मिनट बाद दीपक बाहर निकला और होटल स्टाफ से कहा- महिला बेहोश है, मदद की जरूरत है। स्टाफ की मदद से सोनिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अब कमरे में बिताए गए वे 40 मिनट पुलिस की जांच का सबसे अहम राज बन गए हैं। अब तक की जांच में फंदे से मौत का एंगल सामने आया है, लेकिन पुलिस इसे अंतिम कारण नहीं मान रही है। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की स्थिति और कारण स्पष्ट होंगे। पुलिस ने विसरा भी जांच के लिए भेजा है। घटना के समय होटल में मौजूद दीपक खंडेलवाल की तलाश की जा रही है। नक्षत्र अस्पताल पहुंचा, परिजन से हुई कहासुनी होटल से निकलने के बाद दीपक सोनिला को पास के नक्षत्र अस्पताल ले गया। वहां उसने महिला के परिजनों को फोन कर घटना की जानकारी दी। परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी दीपक से कहासुनी भी हुई। इसके बाद वह वहां से चला गया। डॉक्टरों ने सोनिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेजा। पूछताछ में सामने आया कि सोनिला एक पार्लर में काम करती थी और बुधवार को पार्लर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। पति बोला- दीपक को जानता हूं, अभी बात नहीं करना चाहता सोनाली के पति संजय ने बताया कि दोनों की करीब 14 साल पहले ब्यावरा में शादी हुई थी। उनकी दो बेटियां हैं। कुछ साल पहले परिवार इंदौर आ गया था, लेकिन पिछले करीब एक साल से वह ब्यावरा में रह रहा था, जबकि सोनिला इंदौर में थी। दीपक खंडेलवाल के बारे में पूछने पर संजय ने कहा कि वह उसे जानता है, लेकिन फिलहाल इस बारे में बात नहीं करना चाहता। उसने कहा कि करीब आठ दिन बाद वह पूरी बात बताएगा। पुलिस को भी पता चला है कि दीपक का महिला के परिवार से परिचय था और उसका मिलना-जुलना था। पीएम के बाद सामने आया फंदे का एंगल गुरुवार को एमवाय अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। पीएम के बाद तिलक नगर पुलिस और डॉक्टरों के बीच हुई चर्चा में फंदे से मौत का एंगल सामने आया। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि महिला की मौत में फांसी का एंगल सामने आ रहा है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस ने विसरा जांच के लिए भेजा है। होटल से डीवीआर और जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। दीपक की तलाश, तकनीकी साक्ष्य जुटा रही पुलिस एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक दीपक खंडेलवाल शादीशुदा है और पालदा क्षेत्र में पाइप का कारोबार करता है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। फिलहाल उसके नहीं मिलने के कारण पुलिस होटल के सीसीटीवी, डीवीआर, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर ही सोनिला की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। पति बोला…दीपक को जानता हूं, 8 दिन बाद बात करुंगा दीपक खंडेलवाल के बारे में पूछा तो सोनिला के पति ने कहा वह उसे जानता है और इस बारे में आगे बात नहीं करना चाहता। वह कुछ दिन बाद पूरी बात करेगा। इधर, पुलिस को भी पता चला है कि कारोबारी को महिला का परिवार जानता था। उसका मिलना-जुलना था। महिला के परिजनों ने घटनाक्रम को लेकर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाया। पीएम के बाद जब शव बाहर आया तो पति उसका शव देख भावुक हो गया। उसने परिवार के साथ मिलकर स्ट्रेचर से शव उठाया। फिर शव एंबुलेंस में रखा और रवाना हो गए। परिजनों ने बताया पहले शव को लेकर नंदानगर ले गए, यहां से अंतिम संस्कार के लिए ब्यावरा चले गए। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में कारोबारी संग होटल में रुकी ब्यूटिशियन की मौत इंदौर के तिलक नगर स्थित एलएक्स होटल के कमरे में 32 वर्षीय ब्यूटिशियन सोनिला शर्मा की मौत हो गई। डेडबॉडी बिस्तर पर पड़ी थी और मुंह से झाग निकल रहा था। वह पाइप कारोबारी दीपक खंडेलवाल के साथ होटल में रुकी थी। जहर खाने से मौत की आशंका है। तिलक नगर पुलिस के मुताबिक, सुंदर नगर निवासी सोनिला बुधवार दोपहर 2 बजे दीपक खंडेलवाल के साथ होटल पहुंची थी।पूरी खबर पढ़ें

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here