Homeदेशएअर इंडिया फ्लाइट हाइजैक की धमकी फर्जी निकली:आरोपी कैंसर पीड़ित, बोला- पत्नी...

एअर इंडिया फ्लाइट हाइजैक की धमकी फर्जी निकली:आरोपी कैंसर पीड़ित, बोला- पत्नी को भी कैंसर, उसे छोड़कर नहीं जाना चाहता था, इसलिए ऐसा किया

बुधवार को कोलकाता से मुंबई जाने वाली एयर इंडिया की उड़ान में फर्जी हाईजैक अलर्ट के मामले में 56 साल के पार्थ नंदी को गिरफ्तार किया गया है। इसके चलते एयरपोर्ट पर उड़ान में 7 घंटे की देरी हुई थी। पार्थ नंदी को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के कर्मियों ने पकड़ा। पूछताछ के दौरान, नंदी ने फर्जी नोट रखने की बात कबूल की, जिसके पीछे एक बेहद व्यक्तिगत और दुखद कारण बताया। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों कैंसर से पीड़ित हैं। उन्हें नौकरी के लिए मुंबई और फिर अफ्रीका जाना था, लेकिन वह अपनी बीमार पत्नी को कोलकाता में अकेला छोड़कर नहीं जाना चाहते थे। इसलिए उन्होंने उस एयर इंडिया की उड़ान में नोट रखा था, जिसमें उन्हें यात्रा करनी थी। नंदी चाहते थे कि उनकी यात्रा रद्द हो जाए। बिधाननगर सिटी पुलिस के एक अधिकारी ने कहा- हालांकि परिस्थितियां दुखद हैं, लेकिन उनका काम कानूनी रूप से गलत था। इसके चलते कई यात्रियों को परेशानियां हुईं। कुछ पैसेंजर मरीज भी थे। विमान के उड़ान भरने की तैयारी के दौरान पायलट को धमकी मिली, जिससे तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को सूचित किया गया। विमान को एक अलग जगह ले जाया गया। ———————– यह खबर भी पढ़ें…. असम में ट्रेन का इंजन-डिब्बे पटरी से उतरे:50 पैसेंजर घायल; हादसे के समय का VIDEO, लोको पायलट बोले- सिग्नल रेड हैं, ब्रेक नहीं लग रहे असम के कामरूप में बुधवार सुबह करीब 6:54 बजे कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस का इंजन और 5 डिब्बे पटरी से उतर गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे में 50 पैसेंजर घायल हुए हैं। हालांकि रेलवे का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक, डिगारू स्टेशन पर ट्रेन को दूसरी लाइन पर लेने के दौरान लोको पायलट स्पीड कम नहीं कर सका, इससे ट्रेन डेड एंड पर लगे बैरिकेड्स से टकरा गई। पूरी खबर पढ़ें…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here