Homeदेशउरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर:बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2...

उरी में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, एक आतंकी ढेर:बुछार में ऑपरेशन DIGGI-2 जारी; पुंछ में ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान जवान शहीद

कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में ‘ऑपरेशन DIGGI-2’ के दौरान एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा यनी LoC के पास कुछ हलचल देखी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन चलाया। 14-15 मार्च की रात बुछार इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें आतंकी मारा गया। सेना ने आतंकी के पास से हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक AK राइफल, पिस्तौल और गोला-बारूद शामिल हैं। ऑपरेशन फिलहाल जारी है। वहीं, शनिवार को पुंछ में जारी ‘ऑपरेशन शेरीकलां’ के तहत एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) शहीद हो गया। जवान का नाम सूबेदार संदीप कुमार ढाका है। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि ढाका सुरनकोटे के ऊबड़-खाबड़ इलाके में ड्यूटी करते समय फिसलकर गिर गए थे। सुरनकोटे में तैनात थे सूबेदार संदीप ढाका व्हाइट नाइट कोर ने शनिवार को बताया कि सूबेदार संदीप कुमार ढाका ऑपरेशन शेरीकलां के दौरान सुरनकोटे में दोपहर करीब 2.30 बजे ड्यूटी कर रहे थे। इसी बीच वे फिसलकर जमीन पर गिर गए। उसके बाद उन्होंने कोई प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। उन्हें तुरंत पोथा के मिलिट्री अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों की पूरी कोशिशों के बावजूद, जवान को बचाया नहीं जा सका। एक हफ्ते में घुसपैठ की दूसरी कोशिश नाकाम सेना और पुलिस ने एक हफ्ते के दौरान LoC के पास घुसपैठ की दूसरी कोशिश नाकाम कर दी है। इससे पहले 10 मार्च को, जम्मू और कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में घुसपैठ की एक कोशिश की थी। लेकिन सेना ने ऑपरेशन चलाकर एक पाकिस्तानी आतंकवादी मार गिराया था। व्हाइट नाइट कोर ने कहा कि खुफिया एजेंसियों से विश्वसनीय जानकारी मिलने के बाद, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे LoC के पास नौशेरा के झांगर इलाके में दो आतंकवादियों की हलचल देखी गई थी। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, सैनिकों ने आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन चलाया। बाद में मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी मारा गया था। पढ़ें पूरी खबर… 2026 में सेना के 2 बड़े एंटी टेरर ऑपरेशन सेना बोली- किश्तवाड़ से आतंक का खात्मा, 326 दिन में 7 आतंकी मारे 23 फरवरी को भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने X पर 7 आतंकियों की फोटो पोस्ट की और लिखा था कि 326 दिन के बाद किश्तवाड़ से आतंक के नेटवर्क का खात्मा कर दिया गया है। पोस्ट में बताया गया था कि इन आतंकियों में जैश का कमांडर सैफुल्लाह भी मारा गया है। सैफुल्लाह किश्तवाड़ में आतंक का सरगना था। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि किश्तवाड़ में उनके अलावा जम्मू कश्मीर पुलिस और CRPF समेत सेना की इंटेलीजेंस एजेंसी भी शामिल रहीं। पूरी खबर पढ़ें… फिरोजपुर में बॉर्डर पर संदिग्ध गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार पंजाब के फिरोजपुर में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास BSF ने संदिग्ध युवक गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर थाना सदर में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार 12 मार्च को BSF जवान गश्त के दौरान गांव कामलवाला के पास मौजूद थे। जवानों को बाइक सवार 2 युवक घूमते दिखाई दिए। जब उन्हें रुकने का इशारा किया तो भागने लगे। पकड़े गए युवक ने अपनी पहचान गुरमीत सिंह निवासी गांव चक्क कन्नियां वाला जिला मोगा बताई, जबकि फरार साथी का नाम गुरमीत सिंह बताया।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here