Homeमध्यप्रदेशउमरिया में जगन्नाथ रथयात्रा निकली:एसडीएम ने भगवान के आगे लगाई झाड़ू, भक्तों...

उमरिया में जगन्नाथ रथयात्रा निकली:एसडीएम ने भगवान के आगे लगाई झाड़ू, भक्तों ने खींचा रथ

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली गई। यह यात्रा शाम 5 बजे मां बिरासिनी मंदिर परिसर से पूरे विधि-विधान के साथ शुरू हुई। भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र की मूर्तियों को एक सुंदर रथ पर सजाकर नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्त ‘जय जगन्नाथ’ के जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे। यह रथयात्रा मां बिरासिनी मंदिर से शुरू होकर प्रकाश चौक, मुख्य बाजार, बस स्टैंड तिराहा, मुख्य सड़क और थाना रोड से होते हुए समाजसेवी प्रकाश पालीवाल के घर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह सामाजिक संगठनों, व्यापारियों और लोगों ने फूल बरसाकर भगवान का स्वागत किया। भक्तों के लिए कई जगहों पर ठंडे पानी और प्रसाद की व्यवस्था भी की गई थी। भजन-कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल पूरी यात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, शंख की आवाज और ढोल-नगाड़ों से पूरा शहर भक्ति के रंग में डूब गया। महिलाएं मंगल गीत गाते हुए चल रही थीं, तो युवा हाथों में धर्म ध्वजा थामे बेहद उत्साहित नजर आए। सभी ने भगवान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की दुआ मांगी। तीन दिनों तक चलेगा भंडारा रथयात्रा खत्म होने के बाद भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की मूर्तियों को प्रकाश पालीवाल के घर पर ही विराजित किया गया। यहां अगले तीन दिनों तक विशेष पूजा-पाठ, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन होगा, जिसमें आसपास के इलाकों से भी भारी संख्या में भक्तों के जुटने की उम्मीद है। एसडीएम ने लगाई झाड़ू बिरसिंहपुर में यह रथयात्रा सालों से आपसी भाईचारे और आस्था का प्रतीक रही है। इस बार की यात्रा के दौरान एक खास नजारा देखने को मिला, जहां पाली की एसडीएम मीनाक्षी इंगले भगवान जगन्नाथ के रथ के आगे झाड़ू लगाती नजर आईं। उनकी यह तस्वीर लोगों के बीच काफी चर्चा में बनी हुई है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here