Homeमध्यप्रदेशउज्जैन सिंहस्थ 2028:तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, तूमड़ा में ट्रेनिंग सेंटर;...

उज्जैन सिंहस्थ 2028:तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, तूमड़ा में ट्रेनिंग सेंटर; फाइल सीएम ने A+ में रखी, फिर भी फंसी मंजूरी

मप्र पुलिस उज्जैन सिंहस्थ (2028) से पहले नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की तर्ज पर 250 कमांडो तैयार करेगी। इन्हें भोपाल के तूमड़ा में प्रस्तावित काउंटर इंसर्जेंसी एंड एंटी-टेररिस्ट इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग सेंटर (सीआईएटीआईटीसी) में विशेष प्रशिक्षण देकर सिंहस्थ की ड्यूटी में लगाया जाएगा। 197.06 करोड़ लागत के इस प्रोजेक्ट के महत्व को देखते हुए सीएम ने इसकी फाइल पर सर्वोच्च प्राथमिकता वाली A+ श्रेणी दर्ज की। इसके बाद भी मुख्यमंत्री के प्रभार वाले गृह विभाग में ही इसकी प्रशासकीय स्वीकृति लंबे समय से अटकी हुई है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद 2026-27 के बजट में टोकन राशि रखने का फैसला सीआईएटीआईटीसी की तकनीकी स्वीकृति और डीपीआर पुलिस हाउसिंग द्वारा फाइनल की जा चुकी है। पूरा भवन बनने में तीन साल का वक्त लगेगा। इसलिए तय किया गया है कि पहले चरण में ट्रेनिंग वाला हिस्सा बनाया जाएगा ताकि फील्ड ट्रेनिंग समय पर शुरू हो सके। सिंहस्थ आयोजन के बाद भी बनी रहेगी उपयोगिता
इस सेंटर को एनएसजी के मानेसर और आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के ग्रेहाउंड प्रशिक्षण केंद्रों की तर्ज पर विकसित करने की योजना है। मप्र पुलिस की टीमें दोनों केंद्रों का दौरा भी कर चुकी हैं। तैयार होने वाले 250 कमांडो की उपयोगिता सिंहस्थ के बाद भी बनी रहेगी। आयोजन खत्म होने के बाद 50-50 कमांडो को इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर में स्थायी रूप से पदस्थ किया जाएगा। बचे 50 कमांडो तूमड़ा के प्रशिक्षण केंद्र में रहेंगे। किसी गंभीर सुरक्षा चुनौती की स्थिति में इन टीमों को तत्काल मौके पर भेजा जा सकेगा। ये सुविधाएं विकसित होंगी
एडमिन बिल्डिंग, ट्रेनिंग सेंटर, ऑडिटोरियम, मैगजीन, आर्मरी, इनडोर फायरिंग रेंज, 24 यूनिट ओआर आवास, 12 यूनिट एनजीओ आवास, हॉस्पिटल, 230 सीट मेल ट्रेनीज हॉस्टल, 60 सीट फीमेल ट्रेनीज हॉस्टल, इनडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, स्विमिंग पूल, डायरेक्टर व एडिशनल डायरेक्टर आवास, ऑफिसर्स मेस, सर्विस ब्लॉक। एस्टिमेट बनाकर दे दिया प्रोजेक्ट का एस्टिमेट सबमिट कर चुके हैं। प्रशासकीय स्वीकृति मिलते ही निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा। – अनंत कुमार सिंह, एमडी पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन फिलहाल स्वीकृतियां प्रक्रियाधीन हैं। इन पर जल्द निर्णय लेकर काम शुरू होगा। सिंहस्थ तक कमांडोज की ट्रेनिंग पूरी कर ली जाएगी। -अंशुमान यादव, एडीजी इंटेलिजेंस एक समय में 100 जवानों को ट्रेनिंग

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here