Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में 16 दिन बाद फिर 43 डिग्री पहुंचा पारा:भीषण गर्मी से...

उज्जैन में 16 दिन बाद फिर 43 डिग्री पहुंचा पारा:भीषण गर्मी से लोग बेहाल; दोपहर में सूनी रहीं सड़कें

उज्जैन में सोमवार को गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाए। करीब 16 दिन बाद अधिकतम तापमान दोबारा 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे दिनभर लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार, इससे पहले 25 अप्रैल को 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। वहीं, 6 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री था, लेकिन महज पांच दिनों में पारा 4 डिग्री बढ़ गया। तेज गर्मी के कारण दोपहर में शहर की कई सड़कें सूनी नजर आईं। जरूरी काम से बाहर निकले लोग गर्मी से बचाव करते दिखाई दिए। कोई सिर पर कपड़ा बांधकर निकला, तो कई लोग शीतल पेय का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस सप्ताह गर्मी इसी तरह लोगों को परेशान करती रहेगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here