Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में दशहरे पर निकलेगी महाकाल की सवारी:दशहरा मैदान पहुंचेंगे; ड्रोन से...

उज्जैन में दशहरे पर निकलेगी महाकाल की सवारी:दशहरा मैदान पहुंचेंगे; ड्रोन से बरसाए जाएंगे 500 किलो फूल, एक लाख वर्गफीट में बनेगी रंगोली

उज्जैन में दशहरे पर 20 अक्टूबर को बाबा महाकाल की सवारी दशहरा मैदान पहुंचेगी। साल में एक बार निकलने वाली इस सवारी में भगवान महाकाल चांदी की पालकी में विराजित होकर शहर के प्रमुख मार्गों से निकलेंगे। शाम 4 बजे मंदिर में पूजन के बाद सवारी रवाना होगी। दशहरा मैदान पर शमी वृक्ष का पूजन किया जाएगा। इस बार सवारी मार्ग पर करीब 1 लाख वर्गफीट में रंगोली बनाई जाएगी और ड्रोन से पालकी पर 500 किलो फूलों की वर्षा की जाएगी। पुलिस बल देगा सलामी, बैंड और जनजातीय दल देंगे प्रस्तुति श्री महाकालेश्वर मंदिर के सभा मंडप में पूजन-अर्चन के बाद सवारी रवाना होगी। मंदिर परिसर के बाहर सशस्त्र पुलिस बल के जवान राजाधिराज महाकाल को सलामी देंगे। सवारी में पुलिस बैंड, घुड़सवार दल, सशस्त्र पुलिस बल, मंदिर के पंडे-पुजारी, अधिकारी-कर्मचारी और श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजन में जनजातीय लोकनृत्य दल, 10 भजन मंडलियां और 300 वैदिक बटुक शामिल होंगे। वैदिक बटुक मंत्रोच्चार करेंगे। सवारी मार्ग पर पांच एलईडी रथों से सवारी का प्रसारण किया जाएगा। रजत ढोल वादन, तोपची कड़ाबीन, भारत स्काउट-गाइड, कांग्रेस सेवादल और मार्ग उद्घोषक भी आयोजन का हिस्सा रहेंगे। सवारी के दौरान लाइव पेंटिंग भी की जाएगी। दशहरा मैदान पर शमी वृक्ष का पूजन सवारी महाकाल मंदिर से निकलकर गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, सराफा, सती गेट, नई सड़क, दौलतगंज, मालीपुरा, देवासगेट, चामुंडा चौराहा, टावर मार्ग, शहीद पार्क, घास मंडी चौराहा, माधवनगर अस्पताल, पुलिस कंट्रोल रूम और एलआईसी ऑफिस होते हुए दशहरा मैदान पहुंचेगी। यहां भगवान मनमहेश का स्वागत और पूजन किया जाएगा। इसके बाद परंपरा के अनुसार शमी वृक्ष का पूजन होगा। पूजन के बाद सवारी वापसी के लिए रवाना होगी। इन मार्गों से लौटेगी सवारी वापसी में सवारी दशहरा मैदान से श्री गंगा होटल मार्ग, देवास रोड, तीन बत्ती चौराहा, माधव क्लब रोड, धन्नालाल की चाल, लोक निर्माण विभाग कार्यालय, फ्रीगंज ओवरब्रिज, संख्याराजे धर्मशाला, देवासगेट, मालीपुरा, दौलतगंज चौराहा, इंदौर गेट, गदापुलिया, हरिफाटक ब्रिज, बेगमबाग और कोट मोहल्ला चौराहा होते हुए महाकाल मंदिर पहुंचेगी। जगह-जगह लगेंगे स्वागत मंच महाकाल की यह सवारी साल में एक बार दशहरा मैदान जाती है। फ्रीगंज ओवरब्रिज और टावर चौक सहित मालीपुरा व आसपास के क्षेत्रों में व्यापारी और रहवासी भगवान महाकाल के स्वागत की तैयारी कर रहे हैं। सवारी मार्ग पर बड़ी संख्या में स्वागत मंच लगाए जाएंगे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here