उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। लोक भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत प्रदेश सरकार के मंत्री, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में योग गुरु बाबा रामदेव और परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष चिदानंद मुनि महाराज भी पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के साथ माता मंगला भी समारोह में मौजूद रहीं। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत प्रदेश सरकार के लगभग सभी मंत्री कार्यक्रम में शामिल हुए। पुलिस और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी समारोह में पहुंचे। तस्वीरें देखिए- अब लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
