Homeमध्यप्रदेशउज्जैन में आश्रम बना रहे महामंडलेश्वर पर यौन-उत्पीड़न का आरोप:महिला बोली- वीडियो...

उज्जैन में आश्रम बना रहे महामंडलेश्वर पर यौन-उत्पीड़न का आरोप:महिला बोली- वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने को कहते थे, आश्रम में किया दुष्कर्म

उज्जैन के भूखी माता मंदिर रोड पर बड़े आश्रम और गौशाला का निर्माण करा रहे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर इंद्रदेव के खिलाफ मुंबई की एक महिला ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि सत्संग में शामिल होने के बाद महामंडलेश्वर ने उसे लगातार फोन और वीडियो कॉल कर परेशान किया। उसने अश्लील बातचीत करने, वीडियो कॉल पर नग्न होने और वृंदावन स्थित आश्रम में जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप भी लगाया है। महिला की शिकायत के मुताबिक, महामंडलेश्वर ने उसे ऑडियो रिकॉर्डिंग डिलीट करने के लिए धमकाया। मामले में मुंबई पुलिस ने इंद्रदेव के खिलाफ केस दर्ज किया है। इधर, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि महामंडलेश्वर इंद्रदेव के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की जानकारी मिली है। अखाड़े के पंच इस मामले में बैठक करेंगे। इसके बाद उन्हें अखाड़े से निष्कासित करने की कार्रवाई की जाएगी। फेसबुक पर सत्संग के वीडियो देखकर संपर्क किया महिला ने पुलिस को बताया कि वह घर में सुख-शांति और पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए धार्मिक कार्यक्रमों और प्रवचनों की तलाश कर रही थी। जनवरी 2023 में उसने अपनी फेसबुक आईडी से डॉ. इंद्रदेव महाराज के फेसबुक पेज ‘संत इंद्रदेव’ पर उनके वीडियो देखने शुरू किए। टीवी पर सत्संग के दौरान उसे इंद्रदेव महाराज का मोबाइल नंबर मिला। 10 अप्रैल 2023 को उसने उस नंबर पर कॉल किया तो उसे बताया गया कि मुंबई के सांताक्रुज पूर्व में सात दिवसीय सत्संग चल रहा है। इसके बाद 12 अप्रैल को वह अपनी छोटी बेटी के साथ सत्संग सुनने पहुंची। अगले दिन 13 अप्रैल को उसने इंद्रदेव से दीक्षा ली और कार्यक्रम के बाद घर लौट आई। महिला के अनुसार, 8 दिसंबर 2023 को वह दोबारा सत्संग कार्यक्रम में पहुंची और अपनी निजी समस्याएं बताईं। इस दौरान महाराज ने उससे कहा कि वे उसकी मदद करेंगे और उसे बातचीत करते रहने और सेवा करने के लिए कहा। वीडियो कॉल पर कपड़े उतारने के लिए कहा महिला ने आरोप लगाया कि जून 2024 में दोपहर के समय उसे एक मोबाइल नंबर से वीडियो कॉल आया। कॉल पर इंद्रदेव महाराज थे और वे नग्न अवस्था में थे। महिला के मुताबिक, उन्होंने ‘गुरुजी की आज्ञा है’ कहकर उसे भी कपड़े उतारने के लिए कहा और करीब 15 से 20 मिनट तक अश्लील बातचीत की। महिला ने शिकायत में 29 नवंबर 2025 की एक अन्य घटना का भी जिक्र किया है। उसका आरोप है कि दोपहर 2:29 बजे उसी नंबर से वीडियो कॉल आया। इस दौरान इंद्रदेव ने खुद कपड़े उतारे हुए थे और उसे भी ऐसा करने के लिए कहा। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रही। वृंदावन आश्रम में जबरदस्ती संबंध बनाने का आरोप महिला के मुताबिक, 4 नवंबर 2025 को वह अपनी छोटी बेटी के साथ वृंदावन के संत कॉलोनी स्थित सेवाधाम आश्रम पहुंची थी। वहां उसने छह दिन के लिए कमरा बुक कराया था। रात करीब 10:30 बजे इंद्रदेव ने उसे फोन कर अपने कमरे में बुलाया। महिला का आरोप है कि कमरे में पहुंचने पर उन्होंने दरवाजा बंद कर लिया और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। करीब 15 से 20 मिनट बाद जब वह अपने कमरे में लौटी तो महाराज ने फोन कर उसके सुरक्षित पहुंचने के बारे में पूछा। न्यूजीलैंड की महिला से बातचीत के बाद भेजीं रिकॉर्डिंग महिला ने बताया कि आश्रम में उसकी मुलाकात न्यूजीलैंड की करीब 60 वर्षीय महिला से हुई थी। 7 अप्रैल 2026 को व्हाट्सऐप कॉल पर बातचीत के दौरान उस महिला ने इंद्रदेव के व्यवहार को लेकर कुछ आरोप लगाए। उसने कहा कि महाराज महिलाओं को नाड़ी जांचने के बहाने रात में अपने कमरे में बुलाते हैं। महिला के अनुसार, इसके बाद उसने न्यूजीलैंड की महिला को अपने साथ हुई घटना बताई। उस महिला के कहने पर उसने इंद्रदेव के साथ हुई बातचीत की 7-8 ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेज दीं। रिकॉर्डिंग भेजने पर बदनामी की धमकी देने का आरोप महिला ने आरोप लगाया कि रिकॉर्डिंग भेजने की जानकारी मिलने पर इंद्रदेव ने उसे धमकाया। उन्होंने कहा कि रिकॉर्डिंग दूसरे को क्यों भेजी, इससे उनकी बदनामी होगी। महिला के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि अगर सोशल मीडिया पर उनकी बदनामी हुई तो वे फांसी लगा लेंगे। महिला ने बताया कि वह डर के कारण लंबे समय तक किसी को घटना के बारे में नहीं बता सकी। 17 जून 2026 को इंद्रदेव ने फोन पर उसे धमकी देते हुए कहा कि उनकी हर जगह बदनामी हो रही है और वे उसे छोड़ेंगे नहीं। इसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here