Homeमध्यप्रदेशउगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन:भोपाल में शीतलदास की...

उगते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ महापर्व का समापन:भोपाल में शीतलदास की बगिया-कमला पार्क घाट पर उमड़े श्रद्धालु; 36 घंटे का निर्जला व्रत खोला

लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हो गया। भोपाल के शीतलदास की बगिया, कमला पार्क सहित विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। व्रतियों ने पानी में खड़े होकर उगते सूर्य को जल और गाय के कच्चे दूध से अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही 36 घंटे के निर्जला व्रत का समापन हुआ। सूर्य देव की पूजा-अर्चना के बाद व्रतियों ने पारण कर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। घाटों पर सुबह से ही पारंपरिक छठ गीत गूंजते रहे और पूजा के बाद व्रतियों ने परिवार के सदस्यों और परिचितों के बीच प्रसाद वितरित किया। ठेकुआ और ऋतु फलों से सजाए सूप छठ पूजा के अंतिम दिन व्रतियों ने बांस के सूप में ठेकुआ महाप्रसाद, केला, नारियल, ऋतु फल, अक्षत और अन्य पूजन सामग्री सजाई। सुबह सूर्य की पहली किरण के साथ घाटों पर अर्घ्य देने का सिलसिला शुरू हुआ। पूजा के दौरान घाटों का माहौल भक्तिमय बना रहा। नहाय-खाय से शुरू हुआ था पर्व चार दिवसीय महापर्व की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय से हुई थी। 14 नवंबर को खरना के दिन व्रतियों ने शाम को खीर और गेहूं की रोटी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके बाद 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरू हुआ। 15 नवंबर को डाला छठ पर व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया था। सोमवार सुबह उगते सूर्य की उपासना के साथ पर्व का समापन हुआ।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here