Homeछत्तीसगढ़इंस्टा स्टोरी विवाद में युवक का मर्डर, LIVE-VIDEO:कोरबा में पिता-बेटे ने डीजे...

इंस्टा स्टोरी विवाद में युवक का मर्डर, LIVE-VIDEO:कोरबा में पिता-बेटे ने डीजे ऑपरेटर को मार-डाला; चाकू, लाठी-ईंट से किया हमला

छत्तीसगढ़ के कोरबा में देर रात पुरानी रंजिश के चलते युवक की हत्या कर दी गई। मृतक युवक डीजे ऑपरेटर था, जिस पर मोहल्ले के ही एक शख्स ने अपने नाबालिग बेटे और अन्य साथियों के साथ मिलकर हमला किया, कोई चाकू से वार किया, तो किसी ने लाठी और ईंट से मारा, जिसका वीडियो भी सामने आया है। इस हमले युवक का दोस्त भी गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे अस्पताल में एडमिट किया गया है। वारदात के बाद नाराज लोगों ने आरोपियों के घर पहुंचकर जमकर तोडफोड़ की। मामले में 2 मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों पक्षों के बीच करीब एक सप्ताह पहले इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट तक पहुंच गया। इस मामले में थाने में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी। हालांकि विवाद की वजह बनी इंस्टाग्राम स्टोरी क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। देखिए पहले ये तस्वीरें- पढ़िए हत्या की सिलसिलेवार पूरी कहानी…. रवि यादव (22) रामसागर पारा का निवासी था और डीजे ऑपरेटर के रूप में काम करता था। वहीं, महेंद्र गंगवानी फेरी लगाकर अपना व्यापार करता है। बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले रवि और महेंद्र से इंस्टाग्राम स्टोरी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गई, जिसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बाद कुछ दिनों तक मामला शांत रहा। रविवार देर रात रवि किसी कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहा था, जब वह रामसागर पारा पहुंचा तो उसे महेंद्र मिल गया। दोनों में दोबारा विवाद हो गया। जो कि हिंसक रूप ले लिया। महेंद्र ने अपने नाबालिग बेटे और दोस्तों के साथ मिलकर रवि को जमकर पीटा। आरोपियों ने सिर पर डंडे से किया हमला आरोपियों के हाथों में चाकू, ईंट और लाठी थे। उन्होंने रवि के सिर और शरीर पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में मौके पर ही गिर पड़ा। ब्लीडिंग होने से उसकी घटनास्थल पर मौत हो गई। मौके पर लोगों की लगी भीड़ बीच-बचाव करने पहुंचे रवि के एक दोस्त पर भी हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई और उन्होंने इस पूरे वारदात का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मास्टरमाइंड समेत 7 आरोपी अरेस्ट इधर, घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल दोस्त को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, रवि के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और 7 आरोपियों को अरेस्ट किया गया। ………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगाई, LIVE-VIDEO: साड़ी के फंदे से झूली, डेढ़ घंटे की रिकॉर्डिंग मिली, रील बनाते समय हादसे की आशंका छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 22 साल की शादीशुदा महिला ने फांसी लगा ली है। फंदे पर लटकने से लेकर मौत तक मोबाइल में लाइव वीडियो भी रिकॉर्ड हुआ है। जब उसकी सास घर आई, तब इसका पता चला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here