मध्यप्रदेश के बैतूल में चिचोली मार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है। हादसे के वक्त टवेरा में सवार एक युवक इंस्टाग्राम रील बना रहा था। तभी एक बाइक टवेरा से सामने से टकरा गई। हादसे में मौसी-भांजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना मंगलवार सुबह करीब 5.30 बजे टाहली जोड़ की है। वीडियो में टवेरा में सवार एक युवक मोबाइल से इंस्टाग्राम रील बनाता नजर आ रहा है। कुछ सेकेंड बाद सामने से आ रही बाइक सीधे वाहन से टकरा जाती है। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का अगला हिस्सा टवेरा में घुस गया और मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में कपिल बारस्कर (17) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल खुशी पंडाग्रे (22) और आंचल सेन (23) ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। खुशी और कपिल रिश्ते में मौसी-भांजा थे। देखिए हादसे की दो तस्वीरें… सहेली को लेने गए थे मौसी और भांजे खारीढाना निवासी आंचल सेन इंदौर से लौटकर फोरलेन स्थित टाहली जोड़ पर उतरी थीं। उन्हें लेने के लिए उनकी सहेली खुशी पंडाग्रे और भांजा कपिल बारस्कर बाइक से पहुंचे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे। इसी दौरान टाहली जोड़ के पास उनकी बाइक और टवेरा के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। बाइक के गलत दिशा से आने की आशंका प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि टवेरा अपनी लेन में चल रही थी, जबकि बाइक के गलत दिशा से आने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही होगा। पुलिस कर रही मामले की जांच मृतकों में आंचल सेन इंदौर में निजी नौकरी करती थीं, जबकि खुशी पंडाग्रे कॉलेज की छात्रा थीं। चिचोली पुलिस वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर हादसे की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि दुर्घटना किसकी लापरवाही से हुई। यह भी पढ़ें…
भांजे के साथ सहेली को घर छोड़ने जा रही थी मौसी
बैतूल में राष्ट्रीय राजमार्ग-47 पर सड़क हादसे में तीन की जान चली गई। चिचोली थाना क्षेत्र के दनोरा-कुमली (टाहली जोड़) के पास तेज रफ्तार टवेरा वाहन ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। पूरी खबर पढ़िए…
