Homeमध्यप्रदेशइंदौर से जलगांव और दिल्ली के लिए नई उड़ान:1 मई से शुरू...

इंदौर से जलगांव और दिल्ली के लिए नई उड़ान:1 मई से शुरू होगी एलायंस एयर की फ्लाइट, जानें क्या रहेगा समय और कीमत

मध्य प्रदेश के हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय विमानतल से हवाई कनेक्टिविटी का विस्तार होने जा रहा है। एलायंस एयर आगामी 1 मई से इंदौर को सीधे जलगांव और दिल्ली से जोड़ने वाली एक नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है। इस नई उड़ान के शुरू होने से न केवल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पर्यटन और धार्मिक यात्राओं के लिए भी यात्रियों को सुगम विकल्प प्राप्त होगा। एयरलाइन से जारी शेड्यूल के अनुसार, यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी। यह सेवा हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध रहेगी। यह फ्लाइट दिल्ली से उड़ान भरकर इंदौर आएगी और फिर यहां से जलगांव के लिए रवाना होगी। इसी तरह वापसी में भी यह जलगांव से इंदौर होकर दिल्ली की ओर जाएगी। यह फ्लाइट 9I-627 दिल्ली से शाम 4:50 बजे उड़ान भरकर शाम 6:50 बजे इंदौर पहुंचेगी। इसके बाद यही विमान शाम 7:15 बजे इंदौर से रवाना होकर रात 7:55 बजे जलगांव लैंड करेगा। वापसी के सफर में फ्लाइट संख्या 9I-628 जलगांव से रात 8:20 बजे उड़ान भरेगी और रात 9:00 बजे इंदौर पहुंचेगी। इंदौर के बाद यह विमान रात 9:25 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगा और रात 11:30 बजे देश की राजधानी पहुंचेगी। तीन कैटेगरी में हो रही टिकट बुकिंग व्यापारी वर्ग को मिलेगा फायदा इंदौर और जलगांव के बीच सीधी कनेक्टिविटी की मांग लंबे समय से की जा रही थी। जलगांव, महाराष्ट्र का एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र होने के साथ-साथ प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अजंता की गुफाओं का नजदीकी शहर भी है। इस नई सेवा के शुरू होने से इंदौर के कपड़ा और सराफा व्यापारियों को महाराष्ट्र के इस क्षेत्र में आवाजाही में काफी सहूलियत होगी। साथ ही, दिल्ली के लिए देर रात की एक और उड़ान मिलने से प्रोफेशनल और कॉर्पोरेट जगत से जुड़े यात्रियों को भी फायदा पहुंचेगा। एलायंस एयर ने इस रूट के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here