Homeमध्यप्रदेशइंदौर में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी:बहन-जीजा के साथ...

इंदौर में 12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर जान दी:बहन-जीजा के साथ रहता था; मोबाइल जब्त कर जांच में जुटी पुलिस

इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के छोटा बांगड़दा स्थित सुविधा नगर में 12वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान यशपाल (17), पिता बलीराम के रूप में हुई है। वह मूल रूप से विदिशा जिले का रहने वाला था और इंदौर में अपनी बहन व जीजा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था। पुलिस के मुताबिक, यशपाल इंदौर के एक कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके पिता किसान हैं। परिवार में दो बहनें और एक भाई है। यशपाल की बड़ी बहन के साथ उसका जीजा रहता था, जो फाइनेंस का काम करता है। घटना के समय अकेले था नाबालिग घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। परिजनों ने जब यशपाल को फंदे पर लटका देखा तो पुलिस को सूचना दी। एरोड्रम पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मोबाइल जब्त, चैटिंग की भी जांच पुलिस ने मौके से छात्र का मोबाइल जब्त किया है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि यशपाल किसी से मोबाइल पर चैटिंग करता था। पुलिस कॉल डिटेल, चैट और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच कर रही है, ताकि खुदकुशी की वजह का पता लगाया जा सके। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here