Homeमध्यप्रदेशइंदौर में हादसा:पेड़ कार पर गिरा... डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत,...

इंदौर में हादसा:पेड़ कार पर गिरा… डिप्टी कलेक्टर की मां की मौत, ऑपरेशन कराकर लौट रही थीं बुजुर्ग

डीआरपी लाइन चौराहे के पास सोमवार को हुई 70 साल पुराना पेड़ गिरने से डिप्टी कलेक्टर पूर्णिमा सिंगी की मां राधा देवी सिंगी (75) की मौत हो गई। वे मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाकर कार से पोते प्रखर सिंगी (29), पारिवारिक मित्र वैशाली जायसवाल (53), ड्राइवर मुकेश पालीवाल (45) के साथ घर लौट रही थीं। जैसे ही कार डीआरपी लाइन चौराहे पर आई, तभी इमली का पेड़ कार पर आ गिरा। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई और राधा देवी के सिर व गर्दन पेड़ में दब गई। उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एसीपी विनोद दीक्षित के मुताबिक हादसा शाम 4:30 बजे डीआरपी लाइन चौराहे के पास का है। यहां 70 साल पुराना विशालकाय पेड़ कार पर गिरा था। सूचना मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। पेड़ को कटर से काटकर तीन हिस्सों में अलग किया गया। दबी हुई कार के हिस्से को क्रेन की मदद से उठाकर सभी को बाहर निकाला गया। सवा घंटे शव नहीं निकाल पाई टीम : हादसा होते ही मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार के अंदर से लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन पेड़ का मोटा भारी-भरकम तना किसी से हिला नहीं। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन नगर निगम की टीम को आने में 1 घंटा लग गया। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद कटर मशीन से काटकर पेड़ के हिस्से किए गए। तब जाकर आसपास बैठे घायलों को निकाल लिया गया। छह दिन से गिरने की हालात में था पेड़: जिस पेड़ के गिरने से हादसा हुआ। उस पेड़ को लेकर डीआरपी लाइन के रहवासियों द्वारा छह दिन पहले नगर निगम को कंट्रोल रूम पेड़ के खतरनाक होने और गिरने की स्थिति सूचना कई बार दी थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here