Homeमध्यप्रदेशइंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का रोमांच:वैभव सूर्यवंशी ने बिहार टीम...

इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का रोमांच:वैभव सूर्यवंशी ने बिहार टीम के साथ बहाया पसीना, दर्शकों को अभ्यास देखने के लिए फ्री एंट्री

इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के रोमांच की तैयारियां तेज हो गई हैं। 14 नवंबर से शुरू होने वाले टी-20 टूर्नामेंट के लिए टीमें मैदान पर जमकर पसीना बहा रही हैं। गुरुवार को होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज मैदान पर अलग-अलग टीमों ने अभ्यास किया।बिहार के कप्तान वैभव सूर्यवंशी भी डेली कॉलेज मैदान पहुंचे और टीम के खिलाड़ियों के साथ नेट्स पर बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की। वहीं, होलकर स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक अपनी रफ्तार से गेंदबाजी करते नजर आए। गुरुवार को अभ्यास सत्र के दौरान पंजाब और हरियाणा की टीम ने होलकर स्टेडियम में पसीना बहाया। सौराष्ट्र और बिहार के खिलाड़ियों ने डेली कॉलेज मैदान पर अभ्यास किया। इसके अलावा रेलवे और तमिलनाडु की टीमों ने होलकर स्टेडियम, जबकि जम्मू-कश्मीर और दिल्ली की टीमों ने डेली कॉलेज मैदान पर मैच की प्रैक्टिस की। फ्लड लाइट्स में भी अभ्यास, पिच से तालमेल बिठा रहे खिलाड़ी
टूर्नामेंट के मुकाबलों को देखते हुए खिलाड़ियों को दोनों मैदानों पर अभ्यास का मौका दिया जा रहा है। टीमें पिच के मिजाज, उछाल और मैदान की परिस्थितियों को समझने में जुटी हैं। रोटेशन के आधार पर खिलाड़ियों को होलकर स्टेडियम में फ्लड लाइट्स के बीच भी अभ्यास कराया जा रहा है, ताकि शाम के मुकाबलों के लिए वे खुद को तैयार कर सकें। वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें, अभिषेक शर्मा का इंतजार
बिहार टीम के कप्तान वैभव सूर्यवंशी बुधवार देर रात इंदौर पहुंचे थे। गुरुवार को उन्होंने डेली कॉलेज मैदान पर टीम के साथ अभ्यास किया। कम उम्र में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से पहचान बना चुके वैभव को देखने के लिए भी क्रिकेट प्रेमियों में उत्सुकता है। वहीं, पंजाब की टीम से खेलने वाले युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के इंदौर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उनके मैदान पर उतरने से टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है। जम्मू-कश्मीर की ओर से खेलने वाले करीब 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले उमरान मलिक भी दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पहले दिन होंगे 4 मुकाबले, इंदौर में भिड़ेंगी 8 टीमें
14 नवंबर को टूर्नामेंट के पहले ही दिन चार मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें पंजाब-हरियाणा और जम्मू-कश्मीर-दिल्ली के बीच मुकाबले होलकर स्टेडियम और डेली कॉलेज मैदान पर होंगे। वहीं सौराष्ट्र-बिहार और रेलवे-तमिलनाडु की टीमें भी आमने-सामने होंगी। दर्शकों के लिए फ्री एंट्री
क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर यह है कि होलकर स्टेडियम में अभ्यास देखने के लिए दर्शकों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे में शहर के क्रिकेट फैंस को वैभव सूर्यवंशी और उमरान मलिक जैसे खिलाड़ियों को करीब से अभ्यास करते देखने का मौका मिलेगा। अब 14 नवंबर से शुरू होने वाले मुकाबलों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here