Homeमध्यप्रदेशइंदौर में बच्चों को फंदे पर लटकता मिला पिता:घर में मां की...

इंदौर में बच्चों को फंदे पर लटकता मिला पिता:घर में मां की लाश भी पड़ी मिली; पत्नी की हत्या के बाद सुसाइड की आशंका

इंदौर के परदेशीपुरा इलाके में मंगलवार सुबह एक ही घर से पति-पत्नी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। 17 और 13 साल के दो बेटे जब दूध लेकर घर लौटे तो उन्होंने पिता को फंदे पर लटका देखा, जबकि दूसरे कमरे में मां मृत पड़ी थी। शुरुआती जांच में आशंका है कि आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान पिता ने पहले पत्नी की हत्या की और फिर खुद फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान एकनाथ वाघ (43) और पत्नी रोहिणी (38) के रूप में हुई है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के मुताबिक आस-पड़ोस के लोगों और रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है। महिला के शव के पास टूटी चूड़ियां मिलीं
पुलिस को रोहिणी के शव के पास टूटी चूड़ियां मिली हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि पति-पत्नी के बीच संघर्ष हुआ होगा। शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि एकनाथ ने पहले पत्नी की हत्या की और बाद में खुद फांसी लगा ली। सुबह करीब 8 बजे एकनाथ ने दोनों बेटों मोहित (17) और मयंक (13) को दूध लेने भेजा था। करीब 20 मिनट बाद जब वे घर लौटे तो पिता को फंदे पर लटका पाया। उस समय उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पहले मैकेनिक था, बाद में शेयर मार्केट में लगा
परिजनों के मुताबिक एकनाथ पहले मैकेनिक का काम करता था, लेकिन कुछ समय से शेयर मार्केट में काम कर रहा था। करीब डेढ़ साल से वह परदेशीपुरा में किराए के कमरे में रह रहा था। उसके दो भाई अलग-अलग रहते हैं, जबकि पिता रामनगर में रहते हैं। परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा था। एकनाथ ने जीवन की फेल स्थित मकान 9 लाख रुपए में और एमआर-10 का दूसरा मकान 6 लाख रुपए में बेच दिया था। इसके बावजूद कर्ज का दबाव बना रहा।
बड़े भाई संतोष ने बताया कि एकनाथ काफी समय से कर्ज को लेकर तनाव में था। मंगलवार को उनका जन्मदिन था। सुबह भतीजे का फोन आया तो उन्हें लगा कि वह बधाई देगा, लेकिन उसने भाई की मौत की खबर दी। रात में किसी के आने-जाने की जानकारी नहीं
पुलिस के मुताबिक मकान मालिक नीचे रहते हैं, लेकिन रात में किसी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने की जानकारी नहीं मिली। आशंका है कि घटना के दौरान आवाज बाहर न जाए, इसलिए एकनाथ ने मुंह में कपड़ा ठूंस लिया होगा। बच्चों के मुताबिक रात में घर का माहौल सामान्य था और उनके सामने कोई विवाद नहीं हुआ था। ये खबर भी पढ़ें… सतना में परिवार ने खाया जहर, बेटे की मौत सतना जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में सोमवार रात पत्नी ने पति से झगड़े के बाद खाने में जहर मिला दिया। यह खाना पूरे परिवार ने खा लिया। घटना बांधा गांव की है, जहर खाने से 6 साल के बेटे की मौत हो गई। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here