इंदौर में टैक्सी ड्राइवर ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। इससे पहले वीडियो बनाकर सब इंस्पेक्टर (SI) पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। कहा कि राजेंद्र नगर थाने के SI मनोहर पाल ने मारपीट की। 50 हजार रुपए की अवैध वसूली का दबाव बनाया। टैक्सी ड्राइवर अभिषेक पाटिल राऊ थाना इलाके के पलाश परिसर में फ्लैट किराये से लेकर रहता था। सोमवार रात उसकी टैक्सी का एक कार से एक्सीडेंट हो गया था। इसके बाद पुलिस उसे गाड़ी समेत थाने ले आई थी। मामले के सामने आने के बाद SI मनोहर पाल को सस्पेंड कर दिया गया है। वीडियो बनाकर परिजन को भेजा देर रात घर लौटने के बाद अभिषेक ने वीडियो बनाकर परिजन को भेजा। इसमें कहा कि एक्सीडेंट में उसकी कोई गलती नहीं थी, इसके बावजूद गाड़ी छोड़ने के लिए SI मनोहर पाल ने 50 हजार रुपए मांगे। उसने कहा कि वह इतने पैसे नहीं दे पाएगा तो मारपीट भी की। जेल भेजने की धमकी दी। वीडियो में अभिषेक ने यह भी बताया कि उसे थाने ले जाने वाले पुलिसकर्मी और टीआई का व्यवहार ठीक था, लेकिन SI पाल ने अभिषेक के साथ बदसलूकी की। दूसरे पक्ष की गाड़ी छोड़ दी क्योंकि उसका ड्राइवर मनोहर पाल का परिचित था। सामने आ रही कार ने अचानक ब्रेक लगाया वीडियो में अभिषेक ने बताया कि उसकी गाड़ी के आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया। अभिषेक की टैक्सी पीछे से जाकर उससे भिड़ गई। कार के ड्राइवर ने 25 हजार रुपए की मांग की। इस पर अभिषेक ने उसकी कार की मरम्मत कराने की बात कही। लेकिन उसने पुलिस बुला ली। वीडियो में उसने कहा कि थाने की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग चेक की जाएगी तो सच्चाई सामने आ जाएगी। पिता स्क्रैप के काम से जुड़े, भाई रैपिडो ड्राइवर अभिषेक के परिवार में पिता और दो बड़े भाई हैं। पिता स्क्रैप का काम करते हैं जबकि दोनों भाई रैपिडो चलाते हैं। अभिषेक ने कुछ समय पहले ही पलाश परिसर में किराए पर अलग फ्लैट लिया था। एसीपी निधि सक्सेना ने कहा- SI मनोहर पाल को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि, रुपए मांगने की पुष्टि नहीं हुई है। अभिषेक का आपराधिक रिकॉर्ड है। उसके घर पर नशे का सामान भी मिला है। मामले की जांच कर रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में युवक को एसआई ने लात मारी इंदौर के रेडिसन चौराहे पर ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर बलराम सिंह तोमर के मारपीट करने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक जमीन पर बैठकर एसआई के पैर पड़ते हुए उनसे माफी मांग रहा है। एसआई उसे लातों से मारते हुए गालियां दे रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…
