Homeमध्यप्रदेशइंदौर में घर में पड़ा रहा शव, चूहों ने कुतरा:आंख-चेहरा क्षत-विक्षत मिला;...

इंदौर में घर में पड़ा रहा शव, चूहों ने कुतरा:आंख-चेहरा क्षत-विक्षत मिला; भांजे ने पुलिस-बेटों को सूचना दी; बच्चों की गेंद से खुला राज

इंदौर के इंदौर के चंदन नगर इलाके में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव उसके घर में कई दिनों से पड़ा था। जिसे चूहों ने बुरी तरह कुतर दिया था। मृतक शराब पीने का आदी था। हैरानी की बात यह है कि घटना का खुलासा तब हुआ, जब गली में खेल रहे बच्चे गेंद लेने उसके घर के अंदर पहुंचे। शोर मचाने पर पड़ोसी वहां पहुंचे और मामले का पता चला। चंदन नगर पुलिस के अनुसार घटना नंदन नगर की है। यहां रहने वाले छगन नामक छगन (65) का शव उसके घर में लावारिस हालत में मिला। बुधवार शाम को बच्चे गली में क्रिकेट खेल रहे थे, तभी गेंद छगन के घर में चली गई। बच्चे जब गेंद लेने अंदर पहुंचे तो वहां शव पड़ा मिला और आसपास चूहे घूम रहे थे। इसके बाद तुरंत आसपास के लोगों को सूचना दी गई। पुलिस ने बताया कि शव काफी समय से पड़ा होने के कारण चूहों ने आंखों, चेहरा सहित शरीर के कई हिस्सों को कुतर दिया था, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया था। फिलहाल मौत के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार को खबर, फिर भी नहीं पहुंचे मामले की जानकारी मिलने पर छगन के परिजनों को सूचित किया गया, लेकिन कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बाद में उसका भांजा गज्जू वहां आया और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। तीन बेटे, तीनों अलग रहते हैं भांजे गज्जू ने बताया कि छगन के तीन बेटे हैं। उनकी शादी हो चुकी है। तीनों मजदूरी करते हैं। छगन की पत्नी की भी मौत हो चुकी है। वह अपने तीनों बच्चों से काफी समय से अलग रहता था। रात में उसका बेटा शराब के नशे मे लोगों से विवाद करने पहुंचा था। बेटा बोला- ‘नहीं आ सकता’, बहू ने पल्ला झाड़ा, दूसरा बेटा मकान पर कब्जा लेने पहुंचा मजदूर छगनलाल की मौत के बाद परिवार की संवेदनहीनता भी सामने आई है। जब भांजे जगदीश ने छगनलाल के बेटे प्रकाश को फोन कर पिता की मौत की सूचना दी। प्रकाश ने साफ कह दिया कि उसने काम ले रखा है और वह अभी नहीं आ सकता। इससे पहले एक बहू को भी सूचना दी गई थी, लेकिन उसने भी मामले को अनदेखा कर दिया। भांजे नरेन्द्र के अनुसार छगनलाल उनके घर के पास ही रहते थे और वही उनका ध्यान रखते थे। घटना वाले दिन सुबह भी वे उनके घर से खाना लेकर गए थे, लेकिन इसके बाद उनकी कोई खबर नहीं मिली। जीवन भर किसी बेटे ने उनकी सुध नहीं ली, लेकिन मौत की खबर मिलते ही एक बेटा गीतेश बुधवार रात को विवाद करने पहुंच गया। तस्वीरों में देखें, मजदूर की मौत के बाद विवाद ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में कुत्ते खा गए बुजुर्ग के हाथ-पैर, मुंह नोंचा:खंडहरनुमा मकान में अधखाया शव मिला इंदौर के भिश्ती मोहल्ला में खंडहरनुमा मकान से बुजुर्ग का शव मिला है। इसे कुत्ते नोंच रहे थे। वे आधा शव खा चुके थे। बुजुर्ग का प्रोफेसर भतीजा मिलने पहुंचा तो उनकी मौत का पता चला। जब दरवाजा तोड़ा गया, तब भी शव को कुत्ते खा रहे थे। यहां पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here