Homeमध्यप्रदेशइंदौर में क्रेन की चपेट में आया युवक, मौत:परिजन और लोगों ने...

इंदौर में क्रेन की चपेट में आया युवक, मौत:परिजन और लोगों ने किया हंगामा, क्रेन के कांच फोड़े

इंदौर के बाणगंगा इलाके में शनिवार रात को क्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन और लोग शांत हुए और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। बाणगंगा टीआई सियाराम गुर्जर ने बताया कि घटना शनिवार रात की है। बोहरा वायर कंपनी के गेट के सामने ओशान प्रजापत निवासी न्यू बजरंगपुरा की क्रेन के नीचे आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना उस वक्त हुई जब वह साइकिल से जा रहा था और मशीन ने उसे टक्कर मार दी। हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों ने किया हंगामा, मशीन को पहुंचाया नुकसान इधर, घटना के बाद परिजन और मौके पर मौजूद लोगों ने हंगामा किया और मशीन को नुकसान भी पहुंचा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस की समझाइश के बाद परिजन को गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। इधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here