Homeमध्यप्रदेशइंदौर के सयाजी होटल में एक साथ रखा वेज-नॉनवेज:कीचन में मिली गंदगी,...

इंदौर के सयाजी होटल में एक साथ रखा वेज-नॉनवेज:कीचन में मिली गंदगी, मूंगफली में मिली फंगस

खाद्य विभाग की टीम ने गुरुवार को सयाजी होटल का निरीक्षण किया। इस दौरान किचन और स्टोरेज एरिया में खाद्य सामग्री के रखरखाव, तापमान, लेबलिंग, साफ-सफाई और लाइसेंस से जुड़ी कई खामियां मिलीं। टीम को करीब 66 किलो नॉनवेज खाद्य सामग्री बिना पैकिंग के मिली। कोल्ड स्टोरेज में वेज और नॉनवेज सामग्री एक साथ रखी थी। सी-फूड, चिकन और मटन के लिए भी अलग-अलग स्टोरेज की व्यवस्था नहीं मिली। निरीक्षण के दौरान खाद्य सामग्री के लिए निर्धारित तापमान का उचित रखरखाव नहीं पाया गया। पैक्ड कुल्फी पर मैन्युफैक्चरिंग डेट, एक्सपायरी डेट और बैच नंबर भी दर्ज नहीं थे। वहीं फ्रोजन डेजर्ट को मेन्यू में आइसक्रीम के रूप में दर्शाया गया था। मूंगफली में फंगस, सड़े टमाटर-आलू मिले खाद्य विभाग की टीम को स्टोर में मूंगफली में फंगस और सड़े हुए टमाटर व आलू मिले। कई खाद्य उत्पाद उचित लेबल के बिना रखे थे। टॉपिंग के कुछ टेट्रापैक लीक मिले, जिससे सामग्री के दूषित होने की आशंका सामने आई। किचन परिसर में कॉकरोच और चूहों की लीद भी मिली। टीम को चूहे दिखाई दिए और पैलेट के नीचे भी उनकी मौजूदगी के संकेत मिले। ड्राई स्टोरेज की दीवार और फर्श में दरारें मिलीं। गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग व्यवस्था भी नहीं थी। लाइसेंस में नॉनवेज, बेकरी और स्वीट्स दर्ज नहीं निरीक्षण में होटल के लाइसेंस से जुड़ी भी खामियां सामने आईं। होटल के लाइसेंस में नॉनवेज गतिविधि दर्ज नहीं है, जबकि मौके पर नॉनवेज सामग्री का इस्तेमाल पाया गया। इसी तरह लाइसेंस में बेकरी और स्वीट्स भी शामिल नहीं थे, जबकि होटल में इन-हाउस बेकरी और मिठाइयों का निर्माण किया जा रहा था। फाइव स्टार होटल के सेंट्रल लाइसेंस को लेकर भी खाद्य विभाग की टीम ने आपत्ति दर्ज की। टीम ने पनीर, कच्चे नॉनवेज, पैक्ड पनीर, सौंफ और ड्राई फ्रूट्स सहित अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए हैं। इनकी जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here