Homeमध्यप्रदेशइंदौर के रिसोर्ट में बिना अनुमति चल रही थी पार्टी:200 युवक-युवतियां नशे...

इंदौर के रिसोर्ट में बिना अनुमति चल रही थी पार्टी:200 युवक-युवतियां नशे में मिले: पुलिस ने संचालक पर दर्ज किया केस

फ्रेंडशिप डे पर रिसोर्ट में पार्टी, 200 युवक-युवतियां मिले नशे की हालत में इंदौर के शिप्रा स्थित मामा बोका रिसोर्ट में फ्रेंडशिप डे पर चल रही पार्टी में पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान करीब 200 युवक-युवतियां नशे की हालत में मिले। पुलिस ने सभी को छोड़ दिया, जबकि रिसोर्ट संचालक विवेक पिता विष्णु पटेल, निवासी डकाच्या के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसपी (ग्रामीण) राजेंद्र वर्मा को रिसोर्ट में पार्टी आयोजित किए जाने की शिकायत मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस के मुताबिक, पार्टी में शराब परोसी जा रही थी और इसमें शामिल होने वाले युवक-युवतियों से मोटी रकम वसूले जाने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि पार्टी के लिए अनुमति नहीं ली गई थी। पार्टी के दौरान रिसोर्ट में तेज आवाज में डीजे बज रहा था। अलग-अलग कमरों में युवक-युवतियों के रुके होने की जानकारी भी पुलिस को मिली। रिसोर्ट का डिजिटल रजिस्टर चेक करने पर कई लोगों की एंट्री में आधे-अधूरे नाम दर्ज मिले। कुछ लोगों के आधार कार्ड भी जमा नहीं कराए गए थे। रिसोर्ट मालिक ने कहा- पार्टी की परमिशन थी रिसोर्ट मालिक हैप्पी जेठवानी ने पुलिस के दावे से अलग बात कही है। उनका कहना है कि रिसोर्ट विवेक को किराए पर दिया गया था। रविवार को आयोजित पार्टी के लिए परमिशन ली गई थी और बार का लाइसेंस भी रिसोर्ट की ओर से लिया गया था। उन्होंने बताया कि पार्टी तय समय पर बंद कर दी गई थी।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here