Homeमध्यप्रदेशआज से घरेलू सिलेंडर ₹29 महंगा, ग्वालियर-उज्जैन में ₹1000 पार:भोपाल में ₹947,...

आज से घरेलू सिलेंडर ₹29 महंगा, ग्वालियर-उज्जैन में ₹1000 पार:भोपाल में ₹947, इंदौर में ₹970; जबलपुर में ₹919 में मिलेगा

मध्य प्रदेश में भी घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें आज रविवार (7 जून) से लागू हो गई है। भोपाल में अब 14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमत ₹918.50 से बढ़कर ₹947.50 हो जाएगी। 5 बड़े शहरों में ग्वालियर में कीमत 1 हजार रुपए पार हो गई है। ग्वालियर में 1025 और उज्जैन में 1001 रुपए में सिलेंडर मिलेगा। इंदौर में अब रेट 970 रुपए, जबलपुर में 919 रुपए हो गए हैं। तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस महंगी करीब तीन महीने में दूसरी बार घरेलू गैस महंगी हुई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 110 रुपए महंगा हो गया है।
जानकारी के अनुसार, तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। कंपनियों को प्रति सिलेंडर ₹703 नुकसान का दावा LPG से पहले पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े पिछले कुछ हफ्तों में पेट्रोल, डीजल और CNG के दाम भी बढ़े हैं। मई में पेट्रोल और डीजल की कीमतें कुल मिलाकर ₹7.50 प्रति लीटर बढ़ चुकी हैं, जबकि CNG करीब ₹6 प्रति किलो महंगी हुई है। कंपनियों को पेट्रोल पर करीब ₹11 प्रति लीटर और डीजल पर ₹33.6 प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। इसके बावजूद कंपनियों का दावा है कि पेट्रोल-डीजल अभी भी लागत से कम कीमत पर बेचे जा रहे हैं। सरकार का कहना है कि वैश्विक कीमतों में हुई पूरी बढ़ोतरी का बोझ उपभोक्ताओं पर नहीं डाला गया है। कच्चे तेल के महंगे होने का कुछ बोझ सरकारी तेल कंपनियां खुद उठा रही हैं। कैसे तय होती है गैस सिलेंडर की कीमत

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here