मुरैना । वनखंडेश्वर विद्यापीठ धनसुला में रविवार 19 जुलाई को देशभर के शिक्षाविद, चिंतक, कलाकार और सामाजिक कार्यकर्ता एकत्र होकर शिक्षा व्यवस्था की चुनौतियों और उनके समाधान पर मंथन करेंगे। बैठक सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक चलेगी। बैठक विद्यालय के शुभचिंतकों की पहल पर आयोजित की जा रही है, जिससे संस्थान के भविष्य और शिक्षा के व्यापक सरोकारों पर ठोस दिशा तय की जा सके।
