Homeछत्तीसगढ़'आज जेल...कल बेल,परसो वही खेल' गाने पर बनाई रील:17 महीने बाद बदमाश...

‘आज जेल…कल बेल,परसो वही खेल’ गाने पर बनाई रील:17 महीने बाद बदमाश जमानत पर रिहा, थाने से निकालते ही बनाया VIDEO,अब ढूंढ रही पुलिस

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बदमाश 17 महीने बाद जमानत पर जेल से रिहा हुआ। थाने से निकालते समय उसने ‘आज जेल, कल बेल, परसो फिर वही खेल’ भोजपुरी गाने पर रील बनाई। उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। वीडियो में युवक रौब दिखाते नजर आ रहा है। एनडीपीएस एक्ट के तहत उसकी गिरफ्तारी हुई थी। अब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उसे दोबारा ढूंढ रही है। मामला उतई थाना इलाके का है। देखिए तस्वीरें… जानिए क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक, आरोपी की पहचान हर्ष साहू (25) निवासी स्टेशन मरोदा के रूप में हुई है। उसे एनडीपीएस एक्ट के मामले में साल 2024 में जेल भेजा गया था, जहां वह करीब 17 महीने तक बंद रहा। कुछ दिन पहले ही वह जमानत पर बाहर आया है। इसके बाद वह उतई थाने पहुंचा था। इसी दौरान उसने थाने के बाहर निकलते हुए भोजपुरी गाने पर एक रील बनाई। “आज जेल, कल बेल और परसो फिर वही खेल” गाने पर वीडियो शूट किया और इसे इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड कर दिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि युवक कब और किस काम से आया था इसकी जानकारी नहीं है। 47 हजार से ज्यादा लोगों ने देखी रील सोशल मीडिया पर यह वीडियो 12 अप्रैल को अपलोड किया गया है। एक दिन में ही इस वीडियो पर 47.8 हजार व्यू आ चुके हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई है। उतई पुलिस अब युवक की तलाश कर रही है। फिलहाल, मामले में जांच जारी है। ……………………….. इससे संबंधित यह खबर भी पढ़िए… बिलासपुर सेंट्रल जेल में फायरिंग के आरोपियों का VIDEO: मोबाइल लेकर घुसे रिश्तेदार, ‘सीधा ठोक दू’ गाने पर बनाई रील, लिखा- जल्दी आओ मामा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद गोलीकांड के आरोपियों का रील वायरल हुआ है। आरोपियों से मिलने गए रिश्तेदार ने मुलाकाती कक्ष में वीडियो बनाकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया और कैप्शन में लिखा- जल्दी आओ मामा लोग। पढ़ें पूरी खबर…

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here