Homeमध्यप्रदेशआईएसबीटी से बस संचालन को गति देने की तैयारी:बस ऑपरेटरों के साथ...

आईएसबीटी से बस संचालन को गति देने की तैयारी:बस ऑपरेटरों के साथ प्रशासन की अहम बैठक, यात्री सुविधाओं के विस्तार

ग्वालियर में इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) के बेहतर संचालन और यात्रियों को अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रविवार शाम परिवहन विभाग ने बस संचालकों के साथ विस्तृत बैठक आयोजित की। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग ने की। बैठक में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि शहर में जल्द ही ई-बस सेवा शुरू की जाएगी। इससे शहर के विभिन्न हिस्सों से आईएसबीटी तक यात्रियों की पहुंच आसान होगी और बस ऑपरेटरों को भी अधिक संख्या में यात्री मिलने की संभावना बढ़ेगी। आईएसबीटी को सफल बनाने प्रशासन करेगा हर संभव प्रयास बस संचालकों ने चर्चा के दौरान बताया कि भिंड और मुरैना रूट की बसों का संचालन पहले से ही आईएसबीटी से किया जा रहा है। शुरुआती दिनों में यात्रियों की संख्या कम रहने से कुछ व्यावहारिक दिक्कतें सामने आई हैं, लेकिन आने वाले समय में स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आईएसबीटी को पूरी तरह सफल बनाने में वे प्रशासन का हर संभव सहयोग करेंगे। ऑपरेटरों ने यह भी कहा कि अधिक से अधिक बसों को आईएसबीटी से संचालित करने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। साथ ही यात्रियों को टर्मिनल पर उपलब्ध सुविधाओं और नई व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि वे आईएसबीटी का अधिक उपयोग करें। बैठक में कई अधिकारी रहे मौजूद बैठक में आईएसबीटी के वेंडर प्रतिनिधि मनेन्द्र ने जानकारी दी कि निर्धारित नियमों के तहत इच्छुक बस संचालकों को टिकट काउंटर उपलब्ध कराए जा सकते हैं, जिससे यात्रियों को टिकट लेने में सुविधा होगी। इस अवसर पर बस ऑपरेटर यूनियन के पदाधिकारी, स्मार्ट सिटी के प्रतिनिधि तथा परिवहन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Stay Connected
16,985FansLike
2,458FollowersFollow
61,453SubscribersSubscribe
Must Read
Related News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here